सनी लियोन के लिए किए गए रामू के ट्वीट पर जैकी श्रॉफ नाराज

सनी लियोन के खिलाफ अभद्र ट्वीट करने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को जैकी श्रॉफ ने लताड़ा है. जैकी ने कहा, यह रामू की छोटी सोच को दिखाता है.

Advertisement
जैकी श्रॉफ जैकी श्रॉफ

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 11 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:14 AM IST

महिला दिवस पर सनी लियोन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राम गोपाल वर्मा को अब जैकी श्रॉफ ने लताड़ा है.


जैकी ने सनी लियोन का पक्ष लेते हुए कहा, 'राम गोपाल वर्मा को किसी महिला के बारे में ऐसा नहीं बोलना चाहिए. यह उनकी खराब सोच को दिखाता है. वो पहले अमिताभ बच्चन के बारे में भी बोल चुके हैं. लोग कहते हैं कि सबको अपनी बात रखने की आजादी होनी चाहिए. फ्रीडम ऑफ स्पीच का यह कतई मतलब नहीं होता कि आप खुद पर काबू ना रखें. एक लक्ष्मण रेखा होती है, जिसे आपको कभी पार नहीं करनी चाहिए.'

Advertisement


दरअसल महिला दिवस पर रामू ने ट्वीट कर कहा था कि आशा करता हूं कि दुनिया भर की औरतें मर्दों को वैसी ही खुशी दें, जैसे सनी लियोन देती हैं.

उनके इस ट्वीट पर काफी हंगामा मचा है और सनी ने इसका जवाब वीडियो मेसेज जारी कर दिया है.

बता दें कि जैकी, रामू की 'रंगीला' फिल्म में काम कर चुके हैं और जल्द ही 'सरकार 3' में भी नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement