अगले हफ्ते मुंबई आ रहे हैं सुपर स्टार जैकी चैन

जब से हालीवुड की नजर में बॉलीवुड चढ़ा है, तब से ही नामी विदेशी कलाकारों के आने का सिलसिला बढ़ गया है. विन डीजल के बाद अब बारी इस सितारे की है...

Advertisement
जैकी चैन जैकी चैन

सिद्धार्थ हुसैन

  • ,
  • 16 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

अगले हफ्ते अभिनेता सोनू सूद इंटरनेशनल सुपर स्टार जैकी चैन की मेहमान नवाजी मुंबई में करेंगे. सोनू सूद और जैकी चैन की साथ में अगली फिल्म 'कुंग-फू योगा' की खबरें बहुत वक्त से चल रही थीं. अब फिल्म बन के तैयार है और 3 फरवरी को भारत में फिल्म रिलीज होगी.

अपनी फिल्म 'कुंग-फू योगा' के प्रचार के लिए अगले हफ्ते मुंबई आ रहे हैं लेकिन उससे पहले मंगलवार को सोनू सूद बीजिंग जाएंगे. वह वहां की पब्लिसिटी करेंगे और फिर के साथ मुंबई आएंगे.

Advertisement


हाल ही में दीपिका पादुकोण के बुलाने पर अमेरिकन स्टार विन डीजल मुंबई आए थे. इनकी फिल्म xXx: The Return of Xander Cage हाल ही में रिलीज हुई है. इससे जाहिर होता है कि विदेशी कलाकारों और वहां के निर्माताओं को एहसास है कि इंडिया का मार्केट उनके लिए कितना ज़रूरी हो चुका है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement