जब वी मेट में स्टेशन मास्टर का किरदार करने वाले किशोर प्रधान का निधन

फिल्म जब वी मेट में स्टेशन मास्टर का किरदार निभाने वाले अभिनेता किशोर प्रधान का शुक्रवार को निधन हो गया. उन्होंने तमाम हिंदी, मराठी और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया था.

Advertisement
किशोर प्रधान किशोर प्रधान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

फिल्म 'जब वी मेट में' स्टेशन मास्टर का किरदार निभाकर चर्चा में आए किशोर प्रधान का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे और उन्होंने कई हिंदी व मराठी फिल्मों में काम किया था. सिनेमा जगत में उन्हें उनकी कॉमेडी टाइमिंग के लिए हमेशा याद किया जाएगा. इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट से उनका डायलॉग "अकेली लड़की किसी खुली तिजोरी की तरह होती है" दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हुआ. उनके निधन की खबर को फिल्म शुभ लग्न सावधान के उनके को-स्टार सुबोध भावे ने कंफर्म किया है.

Advertisement

एक रिपोर्ट के मुताबिक भावे ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "हमने शुभ लग्न सावधान में साथ काम किया था, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद मैं काका के साथ टच में नहीं रह सका. उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और मैं शूटिंग के सिलसिले में बाहर था. वह लगातार बीमार थे. मुझे अब तक उनके निधन की वास्तविक वजह पता नहीं है. उनका परिवार अभी शोक में है और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहा है."

मशहूर मराठी लेखक और कवि चंद्रशेखर गोखले ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने काका के निधन की खबर दी है और उनकी आत्मा की शांति की कामना की है. शुभ लग्न सावधान किशोर की पर्दे पर रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म होगी. किशोर ने 100 मराठी और 18 अंग्रेजी फिल्मों में काम किया. जब वी मेट के अलावा वह फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में भी नजर आए थे.

Advertisement

फिल्म जब वी मेट में काका का सीन उस वक्त आता है जब रतलाम स्टेशन पर करीना कपूर खान की ट्रेन छूट जाती है और वह उनके सामान को अगले स्टेशन पर उतारे जाने की शिकायत करने स्टेशन मास्टर के दफ्तर में जाती हैं. किशोर ने फिल्म में स्टेशन मास्टर का किरदार निभाया था. इस सीन को खूब पसंद किया और थिएटर में जब यह सीन प्ले किया गया तो दर्शक ठहाके लगा कर हंसे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »