आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ओके जानू' की शूटिंग पूरी, शेयर की तस्वीरें...

आशिकी फेम आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की एक साथ आ रही दूसरी फिल्म 'ओके जानू' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस मौके पर श्रद्धा ने एक सेल्फी पोस्ट की है.

Advertisement
'ओके जानू' की टीम के साथ आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर 'ओके जानू' की टीम के साथ आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 30 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

फिल्ममेकर शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ओके जानू' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. तमिल फिल्म 'ओके कनमणि' की रीमेक में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड में हैं. इससे पहले दोनों 'आशिकी 2' में साथ काम किया था.

श्रद्धा ने ट्विटर पर फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने की जानकारी दी. इसके साथ उन्होंने टीम के दूसरे सदस्यों के साथ आदित्य और अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. श्रद्धा ने ट्विटर पर लिखा, 'फिल्म ' हुई, पूरी टीम याद आएगी.'

Advertisement
फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने भी शूटिंग खत्म होने के मौके पर आदित्य और श्रद्धा कपूर की एक तस्वीर पोस्ट की. बता दें कि फिल्म 'ओके जानू' की कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »