नेहा कक्कड़ को किस करने पर भड़कीं सोना महापात्रा, चैनल को लिया आड़े हाथ

सोना महापात्रा ने एक बार फिर फेसबुक पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में सोना ने चैनल पर गलत प्रचार करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
सोना महापात्रा सोना महापात्रा

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 28 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST

सिंगर सोना महापात्रा अपनी बेबाकी के चलते पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं. सोना ने म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद अनु मलिक को सोनी टीवी ने अपने शो इंडियन आइडल का हिस्सा बनाया है. अनु मलिक को शो का हिस्सा बनाने पर सोना महापात्रा ने बेबाकी से अपनी राय रखी और चैनल को अनु मलिक को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा था.

Advertisement

ने एक बार फिर फेसबुक पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में सोना ने चैनल पर गलत प्रचार करने का आरोप लगाया है. सोना ने कहा, 'सोनी टीवी ने अनु मलिक को अपनी पसंद से जज बनाया था. उन्होंने पहले ही इसके लिए तय किया हुआ था. चैनल अपनी बदनामी से सबका ध्यान खींचना चाहता था. ये उनकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी थी, जिसमें एक कंटेस्टेंट का शो की जज नेहा कक्कड़ को जबरदस्ती किस करना भी शामिल है. इस एपिसोड की क्लिप एडिट थी और इसका उद्देश्य इसे वायरल करना था.'

सोना ने कहा, 'कमर्शियल फायदे और प्रमोशन के लिए की थीम का इस्तेमाल करना सच में घटिया है. मुझे पूरा विश्वास है कि सोनी टीवी की टीम ने चश्मा चढ़ा लिया है, प्रमोशन पा लिया है. इसलिए वह इस प्रकार की चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं. अपनी पोस्ट में सोना महापात्रा ने शो के जज विशाल से पूछा है कि क्या वह इस बेवकूफी का हिस्सा बने रहेंगे या शो क्विट कर देंगे? उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चीजें करने से ज्यादा जरूरी पैसे नहीं हो सकते.'

Advertisement

सोना समेत इन सिंगर ने भी लगाए थे अनु मलिक पर आरोप

म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक को सोनी टीवी द्वारा लोकप्रिय म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 11 से हटाया जा चुका है. सोशल मीडिया पर आलोचना के शिकार होने पर सोनी टीवी ने ये कदम उठाया था. अनु मलिक पर सोना मोहपात्रा, नेहा भसीन और श्वेता पंडित जैसी सिंगर्स ने गंभीर आरोप लगाए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »