तो इसलिए बनाई है सलमान के भाई सोहेल ने 'फ्रीकी अली'...

सोहेल खान के निर्देशन में बनी 'फ्रीकी अली' स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म है. वैसे 'प्यार किया तो डरना क्या' को छोड़कर उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं रही है. तो क्या उनकी कोश‍िश इस बार सफल होगी...

Advertisement
सोहेल खान सोहेल खान

स्वाति रस्तोगी

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

सोहेल खान दो साल बाद एक बार फिर डायरेक्शन की कमान संभाल रहे हैं. 2014 में आई 'जय हो' के बाद सोहेल अब स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म 'फ्रीकी अली' लेकर आ रहे हैं.

10 साल पहले सोहेल ने बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म 'आर्यन' की थी और 10 बाद गोल्फ पर आधारित उनकी फिल्म 'फ्रीकी अली' रिलीज को तैयार है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी लीड रोल में हैं जिनके हरफनमौला अभ‍िनय का लोहा पूरा बॉलीवुड मानता है.

Advertisement

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए सोहेल ने बताया, ' मैं काफी समय से फिल्म डायरेक्ट करना चाह रहा था. मुझे स्पोर्ट्स का शौक है और ये फिल्म स्पोर्ट्स पर आधारित है इसलिए मैंने इस फिल्म को डायरेक्ट करने का सोचा. काफी लम्बे समय के बाद मैं डायरेक्शन की दुनिया में वापस आया हूं.' 1997 में आई फिल्म 'औजार' से सोहेल ने डायरेक्शन की कमान संभाली थी. उसके बाद से सोहेल 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हेलो ब्रदर' और 'जय हो' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. 'प्यार किया तो डरना क्या' को छोड़ कर सोहेल के में बनी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पायी है.

1998 में सोहेल ने अपनी कंपनी सोहेल खान प्रोडक्शन हाउस लाॅन्च किया था. 18 साल से बॉलीवुड में एक्टिव सोहेल की कंपनी ज्यादा हिट फिल्में नहीं दे पाई है. इसलिए 'फ्रीकी अली' की कामयाबी सोहेल खान प्रोडक्शन के लिए जरूरी हो जाती है. सोहेल ने बताया, 'सभी कोशिश करते हैं कुछ अलग करने की. हर बैनर कुछ नया प्रयास करता है और सभी को कामयाब होना चाहिए. हम उम्मीद करते हैं की ये फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी.'

Advertisement

सोहेल एक्टिंग की दुनिया में तो अपना नहीं जमा पाए लेकिन फिल्म 'फ्रीकी अली' से सोहेल क्या डायरेक्शन की दुनिया में अपना लोहा मनवा पाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »