हनी सिंह का नया पार्टी एंथम रिलीज, नेहा कक्कड़, मीत ब्रदर्स और सिंगर सुखबीर की आवाज से सजा गाना

हनी सिंह के साथ नेहा कक्कड़, मीत ब्रदर्स और सुखबीर की आवाज में गाना रिलीज.

Advertisement
हनी सिंह हनी सिंह

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

हनी सिंह के करियर के डूबने को लेकर पिछले दिनों चाहे कितनी ही चर्चा रही हो लेकिन सच तो यह है कि आज भी पार्टी डांस फ्लोर पर हनी सिंह के गाने पर लोग थि‍रके ना यह मुमकिन नहीं. तो अपने फैन्स के लिए हनी सिंह ने नए अंदाज में वापसी की है. हनी सिंह लौटे हैं नए गाने 'गल बन गई' के साथ.

Advertisement

खास बात यह है कि यह गाना हनी सिंह ने नेहा कक्कड़ , 'ओ हो हो' सॉन्ग के लिए मशहूर पंजाबी सिंगर सुखबीर और मीत ब्रदर्स के साथ मिलकर गाया है. जहां इन शानदार सिंगर्स ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है वहीं हनी सिंह ने गाने को रैप से सजाने की कोशि‍श की है. गाने के बीट्स और म्यूजिक वाकई पार्टी लवर्स को पसंद आएंगे. यह गाना साल 2001 में सुखबीर के हिट पंजाबी गाने 'गल बन गई' का फ्रैश वर्जन कहा जा सकता है. गाने को बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया है.

देखें गाने 'गल बन गई' का वीडियो:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement