हिट एंड रन केस: महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन मामले में सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

वन्‍दना यादव

  • मुंबई,
  • 22 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

हिट एंड रन केस में भले ही हाईकोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया गया हो लेकिन इससे सलमान की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म मामले में बरी करने के बंबई हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए एसएलपी दायर की है.

बंबई हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर को बॉलीवुड के भाईजान सलमान को अपनी एसयूवी कार से एक व्यक्ति की जान लेने और चार को घायल करने के आरोपों से बरी कर दिया था. कोर्ट ने सलमान खान को सभी आरोपों से बरी कर दिया था.

Advertisement

मामले में दलीलें सुनने के बाद था कि जो सबूत पेश किए गए हैं वो पर्याप्त नहीं है. उन सबूतों के आधार पर सलमान खान को दोषी नहीं करार दिया जा सकता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement