बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने काम से ज्यादा महत्व अपनी बेटी अराध्या को देती हैं यह बात जगजाहिर है. अपने व्यस्त शेड्यूल में भी ऐश्वर्या अपनी बेटी अराध्या को स्कूल छोड़ना और ले आना नहीं भूलतीं.
इतना ही नहीं ऐश्वर्या अपनी फिल्मों की भी अराध्या के कंफर्ट को ध्यान में रख कर ही तय करती हैं. लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिससे अराध्या नहीं, बल्कि ऐश्वर्या को यह एहसास हुआ कि उनकी 4 साल की बेटी को उनकी कितनी चिंता है.
दरअलस इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रही है जिसके चलते उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग की डेट्स आगे बढ़ानी पड़ीं. ऐसे में एक दिन अराध्या ने अपनी मां को अपने हाथों से बनाया हुआ दिया जिसे देखकर ऐश्वर्या भावुक हो गईं. भावुक होती भी कैसे न, आखिर उनकी बेटी अभी महज 4 साल की है और इतनी छोटी उम्र में भी मां के प्रति ये चिंता देखकर भावुक होना स्वभाविक सी बात है.
बता दें कि द्वारा निर्देशित फिल्म 'सरबजीत' में ऐश्वर्या सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार अदा कर रही हैं. यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी.
स्वाति गुप्ता