बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों कई खुशखबरी सुनने को मिल रही है. हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता ने एक बच्चे को जन्म दिया, तो वहीं खबर है कि शाहिद कपूर की वाइफ मीरा भी प्रेग्नेंट है और शाहिद जल्द ही पापा बनने वाले हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा मां बनने वाली हैं. दरअसल हाल ही में गीता अपने पति हरभजन संग एक इवेंट में में नजर आईं. गीता के ढीले ढाले कपड़ों को देखकर तो यही लगा कि हो सकता है वह प्रेग्नेंट हों.
खबरों की मानें तो महीने भर पहले गीता एक से भी मिली थी. अब ये अंदाजा किस हद तक सही हैं इसके लिए तो हमें इन दोनों की तरफ से ही किसी ऐलान का इंतजार करना होगा. अगर वाकई गीता प्रेग्नेंट हैं तो जूनियर हरभजन के लिए इन दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं.
बता दें कि हरभजन सिंह और गीता बसरा पिछले साल को एक दूसरे के साथ बड़ी धूमधाम से शादी के बंधन में बंध गए थे. इस शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की तमाम मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं थी.
स्वाति गुप्ता