कपिल शर्मा की Firangi को मिली शानदार ओपनिंग, जानें पहले दिन का कलेक्शन

कप‍िल शर्मा की दूसरी फिल्म फिरंगी आख‍िरकार रिलीज हो गई. इस फिल्म पर समीक्षकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही. फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन सामने आ गया है.

Advertisement
फिरंगी फिरंगी

महेन्द्र गुप्ता

  • मुंबई,
  • 02 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

कप‍िल शर्मा की दूसरी फिल्म फिरंगी आख‍िरकार रिलीज हो गई. इस फिल्म पर समीक्षकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही. फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन सामने आ गया है.

फिरंगी के पहले दिन का कारोबार उम्मीद के मुताबिक रहा. सिनेमा ट्रेड के विशेषज्ञों के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को Rs 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की. अनुमान लगाया गया है कि फिल्म के पहले वीक का कलेक्शन दस करोड़ के आसपास होगा. कपिल की ये फिल्म उनके फिल्म कर‍ियर की दिशा तय कर सकती है.

Advertisement

इस फिल्म की कहानी आजादी से पहले की पृष्ठभूमि पर आधारित है. वैसे तो बॉलीवुड में इस एंगल पर कई फिल्में बन चुकी हैं. लेकिन यह फिल्म सब में खास है क्योंकि यह एक कॉमेडी बेस्ड फिल्म है.

फिरंगी की सफलता बतौर एक्टर कपिल के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसमें कोई शक नहीं कि कपिल की अपनी लोकप्रियता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस ही तय करेगा कि उनके प्रशंसकों ने उन्हें टीवी के अलावा फिल्म के लिए कितना पसंद किया? हालांकि अपनी पहली फिल्म में उन्होंने इसे जमकर भुनाया था. 'किस किस को प्यार करूं' 2015 में आई उनकी पहली फिल्म थी जो महज 8.5 करोड़ में बनी थी. ट्रेड पंडितों के मुताबिक इसने पहले हफ्ते में ही 32 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में ऐसा कुछ अलग नहीं था. माना गया कि कपिल की इमेज का फायदा फ़िल्म के बिजनेस को मिला.

Advertisement

 फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू स्ट्रांग है. शूटिंग काफी रॉ और रस्टिक है जो देखने में सचमुच 1921 के भारत की याद दिलाती है. छोटी-छोटी बातों का ख्याल ख़्याल रखा गया है. फिल्म में स्टारकास्ट दिलचस्प है, जिन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया है. कपिल शर्मा के कॉमेडी पंच के साथ सीरियस अभिनय देखने को मिलता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »