Film wrap: सोनम के हाथों में रची मेहंदी, अंबानी की बेटी इनसे करेंगी शादी

सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसके अलावा मुकेश अंबानी की बेटी ईशा भी इस साल दिसंबर में शादी रचा सकती हैं. जानें बॉलीवुड में और क्या रहा खास:

Advertisement
Film Wrap Film Wrap

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 06 मई 2018,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसके अलावा मुकेश अंबानी की बेटी ईशा भी इस साल दिसंबर में शादी रचा सकती हैं. जानें बॉलीवुड में और क्या रहा खास:

आखि‍रकार सोनम कपूर को दुल्हन के रूप में सजाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. सोनम की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. सोनम की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. सोनम की मेहंदी सेरेमनी शुरू हो चुकी है. इस समारोह की वीडियोज और तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करेंगी. शादी भारत में ही होगी. ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं. दोनों परिवार एक-दूसरे को पिछले चार दशक से जानते हैं.आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया. इसके बाद कपल ने अपने परिवारजनों के साथ लंच किया.

वीरे दी वेडिंग में अपनी गर्ल गैंग के साथ करीना कपूर और सोनम की ऑनस्क्रीन फ्रेंडशि‍प शानदार नजर आ रही है. क्या आप जानते हैं सोनम और करीना की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी जबरदस्त है, इतनी जबरदस्त की करीना सोनम कपूर को अपनी भाभी तक बनाना चाहती थीं.

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की वेडिंग टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. आनंद के साथ लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद वे 8 मई को सात फेरे लेंगी. आनंद को सोनम के परिवार वाले काफी पसंद करते हैं.

Advertisement

बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाने वालीं सोनम कपूर की शादी की तैयारियों में पूरा कपूर खानदान जुटा है. मेंहदी और संगीत की तैयारियों के लिए कई सेलेब ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर रिहर्सल करना भी शुरू कर दिया है. सोनम की शादी से जुड़ी तैयारि‍यों का जायजा लेने उनके चाचा संजय कपूर भी अनिल कपूर के घर पहुंचे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी का परिवार के साथ फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. सोनम की शादी के लिए सेलेब्स ने उन्हें ग‍िफ्ट देना शुरू कर दिया है. वहीं उनके चाचा संजय कपूर ने सोनम की 20 साल पहले की एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर संजय कपूर की शादी के वक्त की है. तब संजय की शादी में सोनम चाचा के साथ डांस कर रही हैं.

फिल्म 102 नॉट आउट ने ये साबित कर दिया कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी सालों बाद भी सुपरहिट है और उसका कोई सानी नहीं है. फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. मगर बिग बी फिल्म के बडुम्बा गाने को थियेटर में ना दिखाए जाने से निराश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर थियेटर मालिकों से इसे दिखाने की गुजारिश की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »