Film Wrap: मीटू पर प्रियंका ने ये कहा, सलमान ने अपनी फिल्म का उड़ाया मजाक

Film Wrap के जरिए जानें फिल्म, टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या-क्या रहा खास. साथ ही जानें क्या है बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबरें.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने महिलाओं को लेकर कहा, "कभी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एक आदर्श बन गया था, मगर अब एक महिला का दूसरी महिला के प्रति सहयोग ने महिलाओं को सशक्त बनाया है." न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" में प्रियंका ने मीटू अभियान समेत तमाम मुद्दों पर बात की. प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "आज जब हम महिलाएं एक दूसरे का साथ दे रहीं हैं, तो ऐसे में लोगों के पास हमें चुप कराने का साहस नहीं है." प्रियंका की शादी पिछले साल अमेरिकन सिंगर निक जोनस से हुई थी. शादी के बाद से ही, अखबार हो या सोशल मीडिया हर रोज किसी न किसी वजह से दोनों सुर्ख‍ियों में बने रहते हैं.

Advertisement

सलमान खान की ट्यूबलाइट 2017 में रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक को फिल्म पसंद नहीं आई थी. ट्यूबलाइट की कमाई की बात करें तो इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 119.26 करोड़ रुपये था. फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा सलमान की रेगुलर फिल्म के डोमेस्टिक कलेक्शन का एक तिहाई था. फिल्म रिलीज के करीब दो साल बाद सलमान ने बताया कि लोगों ने ट्यूबलाइट को देखकर कहा था, हमारा तो ईद खराब कर दिया.

           

संजय दत्त आजकल अपनी फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने की वजह से सुर्खियों में हैं. लेकिन इसके अलावा भी एक खबर है जिसके बहाने संजय दत्त पर इस वक्त बात की जा सकती है. दरअसल, संजय दत्त अपनी ब्रैंड न्यू कार के चलते भी चर्चा बटोर रहे हैं. संजय दत्त ने हाल ही में लग्जरी एसयूवी रेंज रोवर खरीदी है. उन्होंने एसयूवी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है. आधिकारिक रिकॉर्ड्स के मुताबिक, संजय दत्त ने जो रेंज रोवर खरीदी है उसका वजन दो टन से भी ऊपर है, लेकिन इसके बावजूद ये गाड़ी 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.5 सेकेंड्स में हासिल कर सकती है. इसके अलावा इस गाड़ी की टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटा है. बता दें कि इस गाड़ी के इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगे हैं.

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद से अपने रिलेशनशिप में पूरी तरह मशगूल हैं. वे कई सारे इंटरव्यू में अपनी शानदार बॉन्डिंग के बारे में बातें करते नजर आते हैं. कुछ समय पहले ही दोनों के तलाक को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म था, मगर प्रियंका ने निक फैमिली के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अफवाहों का जवाब दे किया. न्यूयॉर्क में एनुअल वुमेन इन द वर्ल्ड समिट के दसवें संस्करण में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने ये बताया कि कैसे निक जोनस उनके करियर को लेकर हमेशा से सपोर्टिव रहे हैं. प्रियंका ने उस दौरान का एक किस्सा साझा किया जब वे अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में थीं. प्रियंका ने बताया, ''निक को मुझे लेकर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाना था. मगर मुझे एक जरूरी मीटिंग अटेंड करनी थी. मैं मीटिंग वाली बात को दबा कर घूमने को तैयार हुई."

हाल ही में फिल्म मुल्क में नज़र आए एक्टर प्रतीक बब्बर ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी में अपने पिता राज बब्बर के लिए कैंपेन किया. राज बब्बर, कांग्रेस के टिकट पर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. प्रतीक ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे हाथ जोड़कर पिता के लिए वोट मांगते नज़र आ रहे हैं. प्रतीक ने इस दौरान लोगों से बातचीत की और उनसे राज बब्बर के हक में वोट करने की अपील की. चुनाव से पहले राज बब्बर ने फतेहपुरी सिकरी में एक रोड शो कराया और दावा किया कि बीजेपी की सरकार ने इस क्षेत्र में पिछले पांच सालों में कोई काम नहीं कराया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement