फरदीन ने मोटापे पर दिया जवाब, कहा- दूसरों का मजाक उड़ाने से पहले अपनी ओर देखें

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान फेसबुक पर एक खुत खत शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने मोटापे पर करारा जवाब दिया है.

Advertisement
फरदीन खान फरदीन खान

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 28 मई 2016,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान का सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से उनके बढ़े हुए वजन के कारण मजाक उड़ाया जा रहा है. जिसका करारा जवाब देते हुए फरदीन ने कहा कि न तो वह शर्मिदा हैं, न ही नाराज हैं. एक्टर ने यह भी कहा कि वह अपने जीवन का आनंद ले रहे हैं.

पर एक खुला खत शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'न तो शर्मिदा हूं, न आहत ही हूं और न तो अंधा हूं. क्या मैं खुश हूं? वास्तव में जीवन का सबसे खुशनुमा पल जी रहा हूं.'

Advertisement

एक्टर ने लिखा कि कि मैं आप सभी के लिए हफ्तों से मनोरंजन का विषय बन गया हूं. उन्होंने कहा कि अगर मुमकिन हो तो थोड़ा समय निकालकर अपनी तरफ देखें. अगर किसी का इस तरह मजाक उड़ाने से आपको अच्छा महसूस होता है तो आपको गंभीरता से अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.

फरदीन को लगता है कि इंटरनेट पर दुनिया भर में जिस तरह के रिएक्शन दिए जा रहे हैं, वे परेशान करने वाले हैं, हालांकि वह बोलने और विचार व्यक्त करने की आजादी में विश्वास करते हैं.

फरदीन खान ने ऐसे लोगों को कायर बताते हुए लिखा कि क्या ऐसे लोग सोशल मीडिया पर ऐसी बातें न करके किसी के सामने जाकर ये बातें कर सकते हैं? उन्होंने लिखा, 'मुझे यकीन है कि '

फरदीन ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि अगली बार लोग ऐसा करने से पहले सोचेंगे. अभी के लिए इतना ही काफी है. आपने सुना ही होगा कि वे लोग खुशकिस्मत होते हैं, जो खुद पर हंस सकते हैं, उन्हें खुश होने के लिए कभी संघर्ष नहीं करना पड़ता.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement