तेलुगू इंडस्ट्री की जानी मानी सीनियर एक्ट्रेस अन्नपूर्णा की बेटी कीर्ति ने आत्महत्या कर ली है. हैदराबाद की श्रीनगर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक्ट्रेस के घर पर उनकी 23 साल की बेटी कीर्ति का शव पंखे से लटका मिला.
बंजारा हिल्स पुलिस थाना की परिधि में घटी इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. रिपोट्स की मानें तो तीन साल पहले की कीर्ति की वेंकटकृष्णा के साथ शादी हुई थी. इस घटना से पहले शुक्रवार की देर रात 2 बजे ही वेंकटकृष्णा बेंगलुरू से हैदराबाद पहुंचे थे. वेंकटकृष्णा ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो गया था और कीर्ती बेडरूम में सो रही थीं. लेकिन जब वह सुबह उठा तो उन्होंने कीर्ती का शव पंखे पर लटका देखा.
वेंकटकृष्णा ने ये देखते ही इसकी जानकारी उनके घर के सामने वाले ब्लॉक में रह रहीं कीर्ति की मां एक्ट्रेस अन्नपूर्णा को दी. इसके बाद अन्नपूर्णा ने पुलिस को इस घटना के बारे में सुचित किया. बंजारा हिल्स पुलिस थाना ने मामला दर्ज करने के बाद इस घटना की जांच शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस को अंदेशा है कि कीर्ति ने ये कदम स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उठाया है. खबरों के मुताबिक कीर्ति पिछले कई महीनों से डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही थी.
इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में आत्महत्या करने की एक और वजह बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि कीर्ति की एक बेटी थी जो कि गूंगी थी और इसी वजह से वह परेशान रहती थीं.
पूजा बजाज