सलमान की 'भारत' में हेलेन के लुक में नजर आएंगी दिशा पाटनी

सलमान खान की भारत चर्चाओं में है. पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट से प्रियंका चोपड़ा के अलग होने की खूब चर्चाएं थीं. ये सलमान खान कीमहत्वाकांक्षी फिल्म है जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है.

Advertisement
दिशा पाटनी और हेलेन दिशा पाटनी और हेलेन

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

बागी 2 की सक्सेस के बाद दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी. फिल्म में दिशा पाटनी के किरदार को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म में दिशा का लुक अपने जमाने की मशहूर डांसिंग सेंसेशन हेलेन के रेट्रो लुक पर बेस्ड होगा.

दिशा फिल्म में हेलन की तरह शिमरी, स्टडेड, फैदर से सजी हुईं शॉर्ट ड्रेस में नजर आएंगी. डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "भारत में दिशा ट्र‍िपीज आर्टिस्ट के रोल में दिखेंगी. इसलिए फिल्म की टीम ने दिशा के कॉस्ट्यूम पर अच्छा-खासा रिसर्च किया है. उन्होंने इसके लिए 60 के दशक के सर्कस शोज में कलाकारों द्वारा पहनी और हेलेन के एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस में पहनी गई ड्रेसेज से आइडि‍या लिया है.

Advertisement

फिल्म में दिशा के कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में सलमान खान की बहन अलवीरा अग्नीहोत्री और इंटरनेशनल डिजाइनर एशले रोबेलो की मदद ली गई है. दोनों ने मिलकर दिशा के कॉस्ट्यूम को डिजाइन किया है. फिल्म में दिशा की ड्रेसेज स्टोन, क्र‍िस्टल, ट्यूब टसल से सजी नजर आएंगी. अपने इस रेट्रो लुक और ट्र‍िपीज आर्ट‍िस्ट के रोल के लिए दिशा ने खूब मेहनत की है. दिशा मुंबई में सलमान के साथ अपने सीक्वेंस को शूट भी कर चुकी हैं. अब भारत की टीम माल्टा देश में शूटिंग कर रही है.

दिशा के किरदार को लेकर पहले से ये चर्चा थी कि वह भारत में सलमान की बहन का किरदार अदा करेंगी. लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, सलमान की बहन का रोल में दिशा नहीं बल्कि एक्ट्रेस तब्बू को साइन किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement