बॉक्स ऑफिस: हॉलीवुड फिल्म Ant Man से पिछड़ी सूरमा, क्या वसूल पाएगी लागत?

फिल्म सूरमा पर भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एंट मैन की सफलता का असर पड़ा है. यही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से सूरमा को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
सूरमा और एंट मैन सूरमा और एंट मैन

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ स्टारर बायोपिक फिल्म सूरमा बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. रिलीज के हफ्ते भर में फिल्म की कमाई 21.21 करोड़ तक पहुंच गई है. अगर कमाई की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो जल्द ही सूरमा अपनी लागत वसूल लेगी. इसके अलावा इस फिल्म पर भी भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एंट मैन की सफलता का असर पड़ा है. फिल्म ने सूरमा को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement

तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है.  तरण के मुताबिक ''सूरमा ने शुक्रवार को 3.20 करोड़, शनिवार को 5.05 करोड़, रविवार को 5.60 करोड़, सोमवार को 2 करोड़, मंगलवार को 1.94 करोड़ और बुधवार को 1.77 करोड़ कमाए हैं. फिल्म ने गुरूवार को 1.65 करोड़ कमाए. इस हिसाब से फिल्म की 7 दिन की कुल कमाई 21.21 करोड़ हो गई.''

वहीं दूसरी तरफ यह साल हॉलीवुड फिल्मों के लिए बहुत अच्छा रहा है. हॉलीवुड की रिलीज फिल्मों को भारतीय दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. एंट मैन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर में जोरदार कमाई की है. Koimoi की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 7 दिनों में 27 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म की सफलता का प्रभाव सूरमा पर भी देखने को मिला है.

Advertisement

सूरमा को अपनी लागत वसूल करने के लिए इस वीकेंड अच्छी कमाई करनी होगी. फिल्म का बजट 32 करोड़ के लगभग बताया जा रहा है. फिल्म को इस हफ्ते जहां एंटमैन से टक्कर मिली वहीं दूसरी तरफ इस वीकेंड से फिल्म को जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क भी टक्कर देगी. ऐसे में ये देखना होगी कि फिल्म अपनी लागत के बराबर कमाई कर पाती है या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »