क्यों धर्मेंद्र को लोग देकर जाते थे 100 रुपए का नोट?

धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी और बॉबी के साथ आज तक के खास कार्यक्रम सीधी बात में श‍िरकत की.

Advertisement
धर्मेंद्र धर्मेंद्र

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

धर्मेंद्र का राजनीतिक जीवन सिर्फ पांच साल का रहा, लेकिन इससे कई किस्से-कहानियां जुड़ गए. धर्मेंद्र इस समय अपनी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म इसी हफ्ते र‍िलीज हुई है. इस दौरान धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी और बॉबी के साथ आज तक के खास कार्यक्रम सीधी बात में श‍िरकत की.

धर्मेंद्र ने बताया कि भाजपा के टिकट पर जब उन्होंने बीकानेर से चुनाव लड़ा तो उन्हें प्रचार के दौरान वहां के लोगों ने बहुत प्यार द‍िया.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "पांच साल में मैंने बीकानेर में काफी काम किया. वहां जब चुनाव कैंपेन के लिए गया था तो लड़कियों ने अपनी चेन उतारकर डाल दी. काफी प्यार द‍िया, खूब ख्याल रखते थे. यहां तक कि बुजुर्ग भी. वे शगुन के तौर पर सिर पर हाथ रखकर सौ का नोट देकर चले जाते थे."

उन्होंने कहा, "50 साल से वहां कुछ हुआ ही नहीं था, दो तीन मुद्दे थे. लोग बोलते थे, मैं कर दूंगा, वो कर देगा, लेकिन किसी ने नहीं किया. फिर भाजपा की सरकार चली गई, इसके बाद में वहां सीएम साहिबा से मिला, जिन्होंने मेरी काफी मदद की. मैंने तीनों काम किए, इसके अलावा भी बहुत कुछ किया, लेकिन किसी ने कोई बात नहीं की. मीडिया ने भी मेरा साथ नहीं दिया. अच्छे काम की कोई बात नहीं की."

Advertisement

धर्मेंद्र ने कहा "एक तरफ जहां आपको लोग बेपनाह मोहब्बत करते हैं, उसमें कमी आ गई. पॉलिट‍िक्स में लोग बंट जाते हैं, कुछ लोग आपको पसंद नहीं करते हैं."  बता दें कि धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक राजस्थान के बीकानेर से सांसद रहे हैं. उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

नहीं सीख पाया डांस: धर्मेंद्र

आगे धर्मेंद्र बोले- "यमला पगला दीवाना के दौरान मैंने डांस सीखने की कोश‍िश की थी, लेकिन सीख नहीं पाया. गोपी कृष्ण थे हमारे कोरियोग्राफर. मैं ट्रक डाइवर हूं एक्ट‍िंग कर रहा हूं थानेदार की, मैंने  कहा कोरियोग्राफर से कि तुम मुझे छोड़ दो रिदम में मैं कर लूंगा." आगे उन्होंने कहा- कई सीन मैंने इम्प्रोवाइज किए.

'यमला पगला दीवाना' 2011 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद 2013 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया था, जिसे औसत प्रतिक्र‍िया मिली. अब मल्टी स्टारर फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से आई है. इसके एक गाने में रेखा, सोनाक्षी और सलमान भी नजर आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement