क्या अविश्वास प्रस्ताव से धड़क को हुआ नुकसान? ये है वजह

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क के बिजनेस के बारे में कहा जा रहा है कि इसे अविश्वास प्रस्ताव ने प्रभावित किया है.

Advertisement
धड़क का पोस्टर और संसद का नजारा धड़क का पोस्टर और संसद का नजारा

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

जाह्नवी कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो चुकी है. फिल्म की रिलीज डेट का चुनाव मेकर्स ने काफी सोच समझ कर किया था ताकि इसका किसी अन्य बड़ी फिल्म के साथ क्लैश नहीं हो. फिल्म की रिलीज से पहले कोई ऐसी बड़ी फिल्म नहीं आई है जो धड़क के बिजनेस को प्रभावित करे. न ही अगले कुछ हफ्ते तक कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है. हालांकि इतनी लंबी-चौड़ी प्लानिंग के बावजूद कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते माना जा रहा है कि फिल्म का पहले दिन का बिजनेस प्रभावित हुआ है.

Advertisement

फिल्म की रिलीज डेट के दिन ही संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई और लोग अपने टीवी स्क्रीन्स से चिपके रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषणों ने तारतम्य बनाए रखा और कई लोगों ने अपना फिल्म देखने जाने का प्लान रद्द कर दिया. ऐसे में माना यह जा रहा है कि फिल्म धड़क का बिजनेस कुछ हद तक अविश्वास प्रस्ताव से प्रभावित हुआ है.

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब छोटा पर्दा बड़े पर्दे पर हावी हुआ है. इससे पहले भी कई बार क्रिकेट मैचों और बड़े टीवी इवेंट्स के चलते फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित होता रहा है. बता दें कि फिल्म धड़क में ईशान खट्टर जाह्नवी कपूर के अपोजिट काम कर रहे हैं और आशुतोष राणा इसमें निगेटिव रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है जो इससे पहले भी कई हिट फिल्में दे चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »