Film Wrap: दीपवीर की तीसरी फोटो आई, लाहौर पहुंचे जावेद-शबाना

दीपिका और रणवीर की शादी की तीसरी फोटो सामने आई है. इसमें दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ हैं. दूसरी ओर जावेद अख्तर और शबाना आजमी पाकिस्तान पहुंचे हैं.

Advertisement
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

दिनभर की बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरें एक साथ.

बॉलीवुड में वेडिंग सीजन शुरू हो गया है. दीपवीर की शादी के बाद दिसंबर में एक और शाही वेडिंग होने वाली है. प्रियंका-निक की जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी होगी.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक खास तस्वीर सामने आई है. ये उन 2 तस्वीरों से अलग है, जो दीपवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इसमें दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर कोंकणी रिवाज से शादी के दौरान की है. बता दें कि बॉलिवुड के इस पावर कपल ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में परिजनों की मौजूदगी में शादी की थी.

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर पाकिस्तान में हैं. वे लाहौर में फैज इंटरनेशनल फेस्टिवल में शिरकत करेंगे. ये फेस्टिवल 16-18 नवंबर तक होगा. इसमें कई नामी हस्तियां शामिल होंगी. बता दें, फैज इंटरनेशनल फेस्टिवल जाने माने लेखक और कवि फैज अहमद फैज की बर्थ एनिवर्सरी की याद में हर साल मनाया जाता है.

जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री की थी. मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. धड़क एक्ट्रेस के लिए ड्रीम डेब्यू प्रोजेक्ट साबित हुआ. उन्होंने आते ही एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में धमाल मचा दिया.

सेलिब्रिटी सुहेल सेठ एक बार फिर चर्चाओं में हैं. #MeToo में उत्पीड़न के आरोप लगने की खबरों के बाद से सुहेल सोशल प्लेटफॉर्म पर कम नजर आते हैं. अब उनकी चर्चा मॉडल लक्ष्मी मेनन से सगाई कर लेने की वजह से हो रही है.

Advertisement

बॉलीवुड के न्यू कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने गुरुवार रात अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी की. इसे प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन कहा जा रहा है.  इस ग्रुप फोटो में मलाइका-अर्जुन साथ में बैठे नजर आ रहे हैं. तस्वीर में कपल की नजदीकियां साफ देखने को मिलती है.

बिग बॉस-12 में रोमिल चौधरी घर के नए कप्तान बन गए हैं. कैप्टन बनते ही वे एग्रेसिव मोड में आ गए हैं. बिग बॉस ने रोमिल को एक कंटेस्टेंट को काल कोठरी का टिकट देने का मौका दिया है. इसी पर घर में हंगामा खडा हो गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »