हिरासत में कॉमेडी नाइट्स की ‘पलक’, बाबा राम रहीम का मजाक उड़ाने का आरोप

'कॉमेडी नाइट्स विद कपि‍ल' में ‘पलक’ उर्फ कीकू शारदा को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का मजाक उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि शाम तक उन्हें 1 लाख के मुचलके पर रिहा कर दिया गया.

Advertisement
कीकू शारदा कीकू शारदा

पूजा बजाज

  • हरियाणा ,
  • 13 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपि‍ल' में ‘पलक’ के कैरेक्टर में नजर आने वाले कीकू शारदा को कैथल पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि शाम तक उन्हें 1 लाख के मुचलके पर रिहा कर दिया गया.

कीकू शारदा पर आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख की मूवी के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था. उनके साथ कुल नौ लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज है. 'कीकू' को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Advertisement

दरअसल डेरा सच्चा सौदा समर्थकों का आरोप है कि एक चैनल पर ‘जश्न-ए-आजादी' शो के कॉमेडी एक्ट में डेरा की फिल्म ‘एमएसजी-टू' के एक सीन के साथ छेड़छाड़ की गई है. यह शो 27 दिसंबर को टेलिकास्ट किया गया था. इसमें गुरमीत राम रहीम जैसे गेटअप में टीवी आर्टिस्ट्स को शराब परोसते और लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते दिखाया गया.

डेरा सच्चा सौदा सर्मथकों ने के अलावा 9 और कलाकारों पर केस दर्ज किया है. जिसमें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में नजर आने वाले सुनील ग्रोवर (गुत्थी), असगर अली (दादी), राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी और सना खान पर केस दर्ज हुआ है. इनमें से कीकू को कैथल पुलिस ने पेशी वॉरंट पर हिरासत में लिया. कीकू को पुलिस हिरासत में लेकर मुंबई से कैथल लाई है. यहां उनसे पूछताछ जारी है.

Advertisement

पूछताछ से पहले कीकू ने मांगी माफी

कीकू शारदा ने पूछताछ से पहले मीडिया से कहा, 'हम कलाकार हैं. हमारा काम हंसाना है. हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है. यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.'

शो में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाए जाने के चलते डेरा समर्थक उदय सिंह ने 1 जनवरी को इन कलाकारों के खिलाफ कैथल में शिकायत दर्ज कराई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »