'फिरंगी' हुए कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा अब निर्माता बनने जा रहे हैं. वह अपनी आगामी फिल्म 'फिरंगी' का निर्माण करेंगे.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

IANS / वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:11 PM IST

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' से धमाल मचाने और पूरी दुनिया में छाने के बाद अब निर्माता बनने जा रहे हैं. उनकी आगामी फिल्म का नाम 'फिरंगी' है. इस फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए कपिल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं.


कपिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी. कपिल ने ट्वीट किया कि बतौर निर्माता मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म 'फिरंगी' जल्द आ रही है. आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है.

Advertisement

कपिल 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज -3' जीतकर घर-घर लोकप्रिय हो गए. इसके बाद उन्होंने 'झलक दिखला जा -6' और 'कॉमेडी सर्कस' में काम किया. लोकप्रिय 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का निर्माण कपिल ने अपने घरेलू बैनर के तले ही किया. वह फिलहाल 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement