Box office: वीकेंड पर गोलमाल अगेन का धमाकेदार बिजनेस

Box office पर पहले वीकेंड गोलमाल अगेन ने किया धमदार बिजनेस, आमिर की सीक्रेट सपुरस्टार की वीकेंड कमाई 30 करोड़ से पार.

Advertisement
box office box office

पूजा बजाज

  • ,
  • 23 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

फिल्मी फैन्स के लिए बीता हफ्ता मजेदार साबित हुआ. लंबे अरसे बाद कॉमेडी लवर्स को थि‍एटर में कुछ मसालेदार मिला. मसाला कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई और अपने पहले वीकेंड में ही इस फिल्म ने 87.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

अजय देवगन की इस मल्टी स्टारर फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत बॉक्स ऑफिस अच्छा फुटफॉल मिल रहा है. रिलीज के पहले ही दिन धमाकेदार कमाई कर शाहरुख खान की फिल्म रईस को पछाड़ कर गोलमाल अगेन साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई. गोलमाल अगेन ने ओपनिंग डे पर 30.14 करोड़ रुपये की कमाई की. रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म का कुल बिजनेस 28.37 करोड़ रहा. यानी दो ही दिन में फिल्म ने 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Advertisement

बात करें रविवार की तो फिल्म की कमाई 29.09 दर्ज की गई. इस तरह से फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 87.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह से फिल्म ने अपने पहले वीकेंड कलेक्शन से ही बजट की भरपाई कर ली है. बता दें कि गोलमाल अगेन की लागत 80 करोड़ और प्रोमोशन के 20 करोड़ रुपये हैं.

ना सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी गोलमाल अगेन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अच्छी है. इस फिल्म ने विदेशों में 20.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म मास अपील की पैमाने पर खरी उतरती नजर आ रही है. इसी के साथ फिल्म की सक्सेस कहीं ना कहीं आमिर खान की फिल्म साक्रीट सुपरस्टार के बिजनेस के शेयर को निगलती नजर आ रही है.

Advertisement

तीन दिनों में ही बजट के करीब सीक्रेट सुपरस्टार

आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को चाहे ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली हो लेकिन फिल्म ने दूसरे ही दिन अच्छी रफ्तार पकड़ी. फिल्म को ना सिर्फ दर्शक बल्कि‍ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है. दिवाली पर यानी गरुवार को रिलीज हुई सीक्रेट स्टार ने चार दिन में 31.31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ने आमिर की इस फिल्म के ओपनिंग वीकेंड को स्ट्रॉन्ग बताया है.

फिल्म के बजट की बात करें तो प्रमोशन और प्रोडक्शन के साथ फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ बताया जा रहा है. इसे 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement