बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन छाई अनुष्का की 'परी', कमाए करोड़ों

होली रिलीज अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. फिल्म क्र‍िटिक्स से मिली रही तारीफ के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की है. सुपर नेचुरल थ्रिलर पर बनी ये हॉरर फिल्म अनुष्का की अबतक की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस में से भी एक है.

Advertisement
फिल्म परी के सीन में अनुष्का शर्मा फिल्म परी के सीन में अनुष्का शर्मा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

होली रिलीज अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. फिल्म क्र‍िटिक्स से मिली रही तारीफ के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की है. सुपर नेचुरल थ्रिलर पर बनी ये हॉरर फिल्म अनुष्का की अबतक की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस में से भी एक है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ परी ने भारत में पहले दिन 4.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसे काफी बढ़िया कलेक्शन माना जा सकता है. दरअसल, फिल्म साउथ के कई मार्केट में रिलीज ही नहीं हुई जबकि देश के सभी इलाकों में होली के दिन दोपहर तक के शो पर त्योहार का साफ असर नजर आया. पहले दिन का कलेक्शन है शाम और रात के शोज का हैं. इससे पहले ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भी पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया था.  

Advertisement

लंबा वीकेंड और फिल्म के बढ़िया कंटेट के आधार पर ट्रेड समीक्षक फिल्म के अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं. फिल्म का कुल बजट 18 करोड़ रुपये है. 

फिल्म में अनुष्का ने रूखसाना नाम की लड़की का रोल प्ले किया है जो काली शक्तियों से प्रभावित है. वहीं बात करें अनुष्का की फिल्लौरी की तो फिल्म ने पहले दिन लगभग 4 करोड़ और एनएच 10 ने पहले दिन लगभग साढ़े तीन करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है.

फिल्म को प्रोसित रॉय ने निर्देशित किया है. बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फिल्म है.फिल्म में अनुष्का के अलावा परम्ब्रता चैटर्जी, रिताभरी चक्रबर्ती, मानसी मुल्तानी और रजत कपूर ने भी बढ़िया काम किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »