बॉक्स ऑफिस पर पैडमैन, 5 दिन में कमाई 50 करोड़ के पार

आर बाल्की के निर्देशन और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली 'पैडमैन' ने पांच दिन में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 6.12 करोड़ रुपये रहा. इस तरह फिल्म ने रिलीज के पांच दिन के अंदर ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार लिया.

Advertisement
सोनम कपूर और अक्षय कुमार सोनम कपूर और अक्षय कुमार

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 14 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

आर बाल्की के निर्देशन और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली 'पैडमैन' ने पांच दिन में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 6.12 करोड़ रुपये रहा. इस तरह फिल्म ने रिलीज के पांच दिन के अंदर ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार लिया.

अबतक फिल्म ने भारत में इस तरह की है कमाई

Advertisement

शुक्रवार : 10.26 करोड़

शनिवार : 13.68 करोड़

रविवार : 16.11 करोड़

सोमवार : 5.87 करोड़

मंगलवार : 6.12 करोड़

अब तक कुल कमाई : 52.04 करोड़

ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित है. फिल्म का विषय मेन्स्टूरेशन हाइजिन जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है. फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पैडमैन चैलेंज नाम से मुहिम भी चलाई थी.

पहले ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी. भंसाली की फिल्म पद्मावत भी इसी डेट पर रिलीज होनी थी. हालांकि आपसी सहमति के बाद अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म की रिलीज फरवरी में शिफ्ट कर दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »