Film Wrap: बिग बॉस में इन 6 सेलेब्स की एंट्री, कपिल का शो कंफर्म

बिग बॉस 12 के लिए कंटेस्टेंट के नाम सामने आने लगे हैं. छह नामों को लगभग कंफर्म बताया जा रहा है. दूसरी ओर कपिल शर्मा के नए शो की हलचल तेज हो गई है. जानिए दिनभर की बॉलीवुड और टीवी की ऐसी ही बड़ी खबरें.

Advertisement
सलमान खान, कपिल शर्मा सलमान खान, कपिल शर्मा

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

दिनभर की बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरें.

बिग बॉस 12 शो को शुरू होने में चंद ही दिन बचे हैं और इस शो में एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर नए-नए अपडेट भी आने शुरू हो गए हैं. Bigg Boss Khabri नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा किया गया है जो इस बार बिग बॉस हाउस में एंट्री कर सकते हैं. जानें कौन हैं ये कंटेस्टें:

Advertisement

कॉमेडी किंग कपि‍ल शर्मा के फैन्स का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है, क्योंकि‍ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिर टीवी पर वापसी हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा एक बार फिर The Kapil Sharma Show के धमाकेदार ब्रैंड के न्यू सीजन के साथ लौट रहे हैं.

''दिया और बाती हम'' की लीड एक्ट्रेस दीपिका सिंह को इस शो ने घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलाई थी. टीवी शो को अलविदा कहने के बाद वे किसी शो में अब तक नजर नहीं आई हैं. हाल ही में उनके "पटियाला बेब्स" नामक शो से कमबैक करने की खबर आई है.

शाहरुख खान की एक फोटो चर्चा में हैं. इसमें वे करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और शर्मिला टैगोर के साथ नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये सभी चेहरे एक नहाने के साबुन को एंडोर्स कर चुके हैं.

Advertisement

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो में कार्तिक-नायरा के तलाक हो जाने के बाद भी ड्रामा कम नहीं हुआ है. बॉलीवुड लाइफ की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक जल्द शो में  सुवर्णा अपने बेटे कार्तिक को आशी संग शादी के लिए मना लेगी. आने वाले दिनों में आशी और कार्तिक की सगाई शो में द‍िखाई जाएगी. इसके बाद बहुत जल्द गोयनका परिवार में कार्तिक और आशी की शादी की तैयारियां भी शुरु हो जाएगी.

दिग्गज अभिनेता राजकपूर के हाथों बनाए गए 70 साल पुराने आर.के. स्टूडियो के बिकने की खबरें प‍िछले कुछ द‍िनों से चर्चा में हैं. कपूर परिवार के सदस्यों ने भी स्टूडियो के बेचे जाने की बात कन्फर्म की है. अब एक र‍िपोर्ट में 2 एकड़ जमीन पर बने आर.के. स्टूड‍ियो की बिकने वाली कीमत का खुलासा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement