Film Wrap: अपने बयान पर ट्रोल हुए अक्षय, रूस में फंसे करणवीर

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो बिग बॉस 12 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल रहे टीवी सेलिब्रिटी करणवीर बोहरा को रूस में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनके पासपोर्ट के डैमेज होने के बाद मॉस्को एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसने पूछताछ की. करणवीर एक फिल्म फेस्ट‍िवल में शामिल होने यहां आए थे.

Advertisement

Ek Ladki ko Dekha Toh Aisa Laga First Review : सोनम कपूर आहूजा, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला स्टारर मूवी "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" शुक्रवार एक फरवरी को रिलीज होने जा रही है. मुंबई में सेलेब्‍स के लिए फिल्म की ख़ास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया. फिल्‍मी स‍ितारों ने सोनम कपूर की फिल्‍म देखने के बाद फर्स्‍ट र‍िव्‍यू द‍िया है.

कंगना रनौत इस समय फिल्म मणिकर्णिका: डी क्वीन ऑफ़ झांसी की सफलता को एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच फिल्म को लेकर नए विवाद सामने आ गए. पहले फिल्म के तथ्यों पर सवाल उठे और अब डायरेक्शन के क्रेडिट को लेकर बवाल मचा हुआ है. मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर क्रिश ने कंगना पर एक इंटरव्यू के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए.

रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ की कमाई कर चुकी है. रोहित की फिल्मों में पुलिस अफसरों की अहम भूमिका देखने को मिलती है. शायद यही वजह है कि उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में मुंबई पुलिस को 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है.

Advertisement

पिछले दिनों एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की कुछ प्राइवेट तस्वीरें लीक हुई थीं. फोटो में वे बिकिनी में नजर आ रही थीं. बाद में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका फोन और ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. लेकिन कई लोगों ने हंसिका की लीक फोटोज को पब्लिसिटी स्टंट बताया. कहा कि ऐसा जानबूझकर पब्लिसिटी के लिए किया गया.

बॉलीवुड में देशभक्ति का पोस्टर बॉय बन चुके अक्षय कुमार अपने एक पुराने वीडियो की वजह से सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में अक्षय कुमार, देशभक्ति फिल्मों की वजह से एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं. उनकी पिछली कई फिल्मों का कंटेंट देशभक्ति पर आधारित है. केसरी के रूप में उनकी एक पीरियड ड्रामा भी आ रही है जिसमें सिख सैनिकों की बहादुरी की गाथा को दिखाया गया है. हाल ही में केसरी का एक पोस्टर रिलीज हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement