मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक की अर्जी दाखिल करने पहुंचे कोर्ट...

मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के बीच 18 साल की शादी अब खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है. दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल करके इसे पूरी तरह तोड़ने का फैसला कर लिया है.

Advertisement
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक की सारी अटकलों को सच साबित करते हुए फैमिली कोर्ट अर्जी दाखिल कर दी है. मलाइका और अरबाज के अलग होने की खबरें इस साल की शुरुआत में आने लगी थी. खबरों की मानें तो अरबाज और मलाइका पिछले हफ्ते बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में अपने वकीलों के साथ तलाक की अर्जी दायर करने पहुंचे थे.

Advertisement

पहले भी तलाक की खबरें आने के बाद भी कई बार को एक साथ डिनर साथ करते हुए देखा गया था. पिछले दिनों बेटे की बर्थडे पार्टी पर भी अरबाज और मलाइका पूरे खान परिवार के साथ नजर आए थे.

मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के बीच तलाक के बारे में एक और सच सामने आया है. इस कपल की 18 साल की शादी टूटने की वजह अरबाज खान का असफल करियर बताया जा रहा है.

कुछ हफ्ते पहले ही Mumbai Mirror की रिपोर्ट में बताया गया था कि से तलाक लेने का मन बना लिया है और इस रिपोर्ट में इस बात का खुलासा भी किया गया था कि मलाइका अकेली ही अपने बेटे अरहान का पालन पोषण कर रही हैं. यहां तक कि उसकी पढ़ाई का खर्च भी खुद मलाइका अकेली ही उठा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement