फिर दिखेगा कंगना का चुलबुला अंदाज, 'सिमरन' का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘सिमरन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में कंगना का अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है...

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार खबरों में बनी हुई हैं. कंगना के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि उनकी आने वाली फिल्म 'सिमरन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में कंगना एक चोर की भूमिका में नजर आएंगी.

फिल्म क्वीन में कंगना के को-स्टार रहे राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया.

हंसल मेहता की इस फिल्म में कंगना एक गुजराती हाउसकीपर का रोल निभा रही हैं. कंगना का रोल काफी मजेदार नजर आ रहा है लेकिन उनके किरदार की खास बात जो ट्रेलर में दिख रही है वो ये है कि वह इसमें एक चोर की भूमिका में भी नजर आएंगी.

Advertisement

खबरे हैं कि उनका ये रोल रियल लाइफ नर्स से प्रेरित है. उस नर्स पर गैम्बलिंग के कारण कई तरह से कर्ज चढ़ गया था किसी उतारने के लिए उसने चोरी करना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्हें अमेरिका के कोर्ट ने 66 महीने जेल की सजा सुनाई थी.

बता दें कि आज सुबह ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था. इससे पहले इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था. इस टीजर में कंगना के किरदार की एक झलक देखने को मिली थी.

 

कंगना को सिमरन के रोल में देखने के लिए 15 सितंबर तक का आपको इंतजार करना होगा. फिल्म में कंगना लीड रोल प्ले कर रही हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement