जब 'रईस' अपने इस जबरा फैन से मिलने पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अप‍कमिंग फिल्म 'रईस' के डायलॉग्स पहले ही लोगों के बीच काफी फेमस हो चुके हैं. फिल्म के एक डायलॉग को उनके एक फैन ने अपनी शॉप पर लगा रखा है. जानें, शाहरुख ने अपने इस फैन के लिए क्या किया खास...

Advertisement
शाहरुख खान अपने फैन श्याम बहादुर के साथ शाहरुख खान अपने फैन श्याम बहादुर के साथ

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

बालीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के डायलॉग्स पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं. शाहरुख के एक ऐसे ही फैन ने अपनी दुकान पर उनकी इस फिल्म के एक डायलॉग का पोस्टर बनवाकर लगा रखा है. हाल में शाहरुख अपने इस फैन से मिलने पहुंचे.

श्याम को एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में से मिलने का मौका मिला और इस बात को जानकर वो थोड़ा नर्वस थे तो साथ ही इस सपने के पूरा होने की खुशी भी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी. शाहरुख ने मिलते ही उन्हें जोर से गले लगा लिया और उनसे मिलने की खुशी भी जाहिर की.

Advertisement

मुंबई के ग्रामीण इलाके में रहने वाले मोची श्याम बहादुर रोहिडा ने अपनी जूतों की दुकान में इस फिल्म के डायलॉग 'कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता' का पोस्टर लगा रखा है.


फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद मूलत: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले ने रईस के डायलॉग को प्रिंट करवाकर अपनी रोड पर बनी दुकान पर लगा दिया. श्याम का कहना है कि फिल्में असल जिंदगी से जुड़ी होती हैं और इसी वजह से उन्हें फिल्म का ये डायलॉग बहुत अच्छा लगा.

श्याम बहादुर खुद मोची हैं लेकिन उनके दोस्त डॉक्टर, इंजीनियर जैसी फील्ड से जुड़ हुए हैं. हालातों की वजह से उन्हें ये काम करना पड़ रहा है. इसलिए शाहरुख का ये डायलॉग उनपर एकदम सटीक बैठता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement