रील नहीं रियल हीरो पर बने बायोपिक, अक्षय का संजू पर तंज?

क्या अक्षय कुमार ने कसा 'संजू' पर तंज- 'बायोपिक रील नहीं रियल हीरो पर बनानी चाहिए बायोपिक.'

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

बॉलीवुड में बैट टू बैक बायोपिक फिल्में रिलीज हो रही हैं. संजू, सूरमा जैसी फिल्मों के बाद इस साल कई और बायोपिक्स रिलीज की दौड़ में हैं. बायोपिक्स के ट्रेंड को लेकर जब अक्षय कुमार से उनकी बायोपिक बनाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इससे साफ मना कर दिया.

अक्षय कुमार ने कहा कि वह नहीं चाहते कि कभी उन पर बायोपि‍क बने और ना ही वो अपनी जिंदगी पर कोई किताब लि‍खना चाहते हैं. एक इंटरव्यू ने उन्होंने कहा, 'मैं कभी भी अपने पर किताब नहीं लिखूंगा. और मैं मूर्ख होउंगा अगर मैं अपने आप पर बायोपिक बनाउंगा तो. मैं कभी भी इसके बारे में सोचना नहीं चाहूंगा, यह मेरे लिए एक उथल-पुथल वाली चीज होगी. मैं रियल हीरोज पर बायोपिक बनाना चाहता हूं ना कि रील हीरो पर.'

Advertisement

अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'इतिहास में इतनी सारी अद्भुत कहानियां हैं, जैसे तपन दास ('गोल्ड' में उनके चरित्र को फिल्माया गया है). अरुणाचलम मुरुगनाथम, जिनके जीवन पर फिल्म पैडमैन आधारित थी, जिन्होंने भारत को पॉजिटिव संदेश दिया. इस तरह की शख्‍िसयतों पर बायोपिक बननी चाहिए. '

अक्षय का रील हीरो पर बायोपिक ना बनाने की बात का इशारा क्या राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू पर है? क्योंकि हाल ही में संजू ही रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की है.

अपकमिंग बायोपिक्स की बात करें तो इस लिस्ट में 'सुपर 30', 'मंटो', 'माणिकर्णिका: द रानी ऑफ झांसी', 'ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा' शामिल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement