शादी के बाद युवराज के लिए एक और बड़ी खबर, पर्दे पर उतरेगी कहानी

युवराज सिंह की शादी के बाद एक और गुड न्यूज आई है. मामला युवराज सिंह की बॉलीवुड में एंट्री का है...

Advertisement
Yuvraj Singh Yuvraj Singh

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

युवराज सिंह ने हाल ही में मॉडल-एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की है. पहले चंडीगढ़ और फिर गोवा, दोनों जगह युवी और हेजल बेहद खुश दिखे.

अब दिल्ली में 7 दिसंबर को रिसेप्शन होगी जिसके बाद यह कपल हनीमून पर निकल जाएगा. जाहिर है, को खुश देखकर उनके फैन्स भी उत्साहित हैं. वैसे युवी अपने फैन्स को एक और खुशखबरी जल्द देने वाले हैं. दरअसल, बॉलीवुड में उनकी एंट्री होने वाली है. नहीं, पर्दे पर वह अभिनय नहीं करेंगे. लेकिन उन पर एक बायोपिक बनाने की प्लानिंग हो रही है.

Advertisement


पिंकविला ने एक बड़े अखबार का हवाला देते हुए लिखा है कि युवराज और एक नामी प्रोडक्शन हाउस के बीच इस फिल्म को लेकर गंभीरता से बातचीत हो रही है. फिलहाल शादी की वजह से मामला बीच में लटका है लेकिन जब हनीमून से लौटेंगे तो दोबारा इस पर चर्चा शुरू होगी. और हो सकता है कि उसके बाद जल्द ही इसकी घोषणा भी हो जाए.


वैसे क्रिकेट के मैदान पर छाने के बाद जब बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकते हैं तो युवराज का भी चांस लेना तो बनता है!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement