बदल गया 'बिग बॉस', दसवें सीजन में जनता भी ले सकेगी हिस्सा

'बिग बॉस' में अब ऐसा कुछ होने जा रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ. इसके शो के 10वें सीजन के दरवाजे आम लोगों के लिए भी खोल दिए गए हैं. जानें क्या है माजरा...

Advertisement
'बिग बॉस' शो के 10वें सीजन में आम लोग बनेंगे प्रतिभागी 'बिग बॉस' शो के 10वें सीजन में आम लोग बनेंगे प्रतिभागी

नरेंद्र सैनी

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

'बिग बॉस' में अब ऐसा कुछ होने जा रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ. इसके शो के 10वें सीजन के दरवाजे आम लोगों के लिए भी खोल दिए गए हैं. अभी तक के नौ सीजन में बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी ही हिस्सा लेते आए हैं. लेकिन अब कलर्स चैनल उन लोगों की इच्छा पूरी करने जा रहा है जो इस शो में हिस्सा लेने की इच्छा रखते हैं.

कलर्स के सीई राज नायक बताते हैं, “ को समझने की नजर से भी काफी महत्वपूर्ण शो उभरकर आया है. इसीलिए हम इसमें कुछ नया करने जा रहे हैं. हम आने वाले समय में कुछ जबरदस्त नए प्रतिभागियों की तलाश करेंगे. इसमें डॉक्टर से लेकर कुली तक हो सकते हैं और इसमें किसी का भी आथिर्क-सामाजिक बैकग्राउंड मायने नहीं रखेगा. सिर्फ शर्त यह है कि आपको एंटरटेनर होना चाहिए. हर साल हमें हजारों ईमेल और एसएमएस मिलते हैं जिनमें शो में आने के बारे में पूछा जाता है. आखिरकार वह दिन आ ही गया है. हमें उम्मीद है उठा सकेंगे.” 

इस शो में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग www.colorstv.com/biggbossentry पर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं. इस तीन मिनट के वीडियो में प्रतिभागी की खासियतें सामने लानी होंगी. एंट्रीज 23 जनवरी से खुलेंगी और 31 मई 2016 तक खुली रहेंगी. यानी . इस बारे में जानकारी आज रात के शो में दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement