Bigg Boss: जब सलमान खान के साथ रश्मि देसाई ने किया रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

रश्मि देसाई ने इससे पहले ये ही वीडियो क्लिप शेयर किया था. सलमान खान के बर्थडे के मौके पर ये वीडियो शेयर किया गया था. अब रश्मि के फैन्स इसी वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं.

Advertisement
रश्मि देसाई-सलमान खान रश्मि देसाई-सलमान खान

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 13 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई सबने देखी है, लेकिन टीवी पर दोनों की केमिस्ट्री भी खूब प्रचलित हुई थी. आज यानी 13 फरवरी को रश्मि देसाई अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस बीच रश्मि और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक क्लिप वायरल हो रही है.

ये क्लिप एक ऐड की है, जिसमें रश्मि देसाई और सलमान खान नजर आ रहे हैं. ये ऐड काफी पुराना है, लेकिन रश्मि के फैन्स को उनके बर्थडे के मौके पर अचानक याद आ गया है. रश्मि देसाई ने इससे पहले ये ही वीडियो क्लिप शेयर किया था. सलमान खान के बर्थडे के मौके पर रश्मि ने ये वीडियो शेयर किया गया था. अब रश्मि के फैन्स इसी वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं.

Advertisement

रश्मि देसाई ने बिग बॉस के घर में एंट्री करने के साथ ही अपने गेम पर पूरा फोकस किया था, लेकिन इस बीच उनके दोस्त अरहान खान भी आए थे. यहां अरहान खान ने रश्मि देसाई को प्रपोज किया था. रश्मि ने भी उनके लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की थीं. हालांकि बाद में वीकेंड का वार में सलमान खान ने अरहान खान की पर्सनल लाइफ के कुछ राज खोले थे.

बाद में दोनों के बीच चीजें काफी खराब होती दिख रही थीं, लेकिन रश्मि को मनाने के लिए खुद सलमान खान भी बिग बॉस के घर में आए थे. अब शो भी अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है. ग्रैंड फिनाले के लिए कंटेस्टेंट के साथ दर्शकों में भी बज बना हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement