Bigg Boss: इस कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने की अफवाह, ये है वजह

भले ही पिछले हफ्ते बिग बॉस से कोई कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ हो, लेकिन इस हफ्ते जरूर कोई एक कंटेस्टेंट बाहर हो जाएगा. इस दौरान तमाम खबरों में लव त्यागी का नाम सामने आ रहा है. इसका एक खास कारण बताया गया है.

Advertisement
लव त्यागी लव त्यागी

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

भले ही पिछले हफ्ते बिग बॉस से कोई कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ हो, लेकिन इस हफ्ते जरूर कोई एक कंटेस्टेंट बाहर हो जाएगा. इस दौरान तमाम खबरों में लव त्यागी का नाम सामने आ रहा है. इसका एक खास कारण बताया गया है.

बॉलीवुडलाइफ ने अपनी खबर में सवाल उठाया है कि क्या लव त्यागी पहले ही शो से बाहर हो चुके हैं. इसका कारण है विकिपीडिया में यह बताया जाना कि लव त्यागी दिसंबर, 2017 को बाहर हो चुके हैं. स्क्रीन शॉट में लव का नाम साफ देखा जा सकता है. हालांकि, बाद में उनके नाम के आगे से इविक्टेड हटा दिया गया.

Advertisement

बता दें कि वोटिंग अभी जारी है और लव त्यागी शिल्पा शिंदे के बाद सबसे ज्यादा वोट पाने वाले कंटेस्टेंट हैं. लेकिन उन्हें घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट के तौर पर पेश किेया जा रहा है. दिसंबर के पहले सप्ताह में भी उनका नाम इविक्शन के लिए नॉमिनेट था, लेकिन बंदगी कालरा को वोटिंग के हिसाब से बाहर जाना पड़ा.

बता दें कि बिग बॉस 11 का पिछला हफ्ता काफी अच्छा रहा सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन से बच गए और कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ. लेकिन इस हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार चलेगी और कोई एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाएगा. घर में इस समय दो टीम बनी हुई हैं. टीम हिना और टीम विकास और दोनों ही टीमों से दो-दो कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में गए हैं.

टीम विकास से शि‍ल्पा शि‍ंदे और हितेन तेजवानी को नॉमिनेट किया गया है. खबरों के मुताबिक इस बार का सीजन शि‍ल्पा के नाम है. शो में शि‍ल्पा को सलमान का काफी सपोर्ट मिल रहा है तो घर के बाहर फैंस का अब देखना ये है कि वो नॉमिनेशन में कैसे बचती हैं?

Advertisement

टीम विकास से दूसरा नाम हितेन तेजवानी का है. हितेन को भी गेम का काफी स्ट्राॅन्ग प्लेयर माना जा रहा है. दूसरी तरफ टीम हिना से प्रियांक शर्मा का नाम पहला है. नॉमिनेशन में प्रियांक कैसे बचेंगे ये तो वीकेंड में ही पता चल पाएगा. टीम हिना से ही लव त्यागी का नाम दूसरा रहा. गुजरे हफ्ते में लव को घरवालों की नॉमिनेशन च्वाइस में टॉप पर रखा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »