Bigg Boss 13: सलमान ने शहनाज-सिद्धार्थ को बताया 'दो जिस्म एक जान', बोले- नहीं हो सकते जुदा

Bigg Boss 13 सलमान खान ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को दो जिस्म एक जान बताया. शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला की मिमिक्री भी की.

Advertisement
Bigg Boss 13: शहनाज गिल,  सिद्धार्थ शुक्ला Bigg Boss 13: शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

बिग बॉस में हमेशा ही वीकेंड का वार एपिसोड का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है. सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के साथ उनके साथ खूब मस्ती-मजाक भी करते हैं. इस बार सोमवार के एपिसोड में सलमान खान शहनाज को सिद्धार्थ की मिमिक्री करने के लिए कहेंगे.

सलमान ने शहनाज-सिद्धार्थ को दिया ये खास टैग-

शहनाज बहुत बेहतरीन तरीके से सिद्धार्थ की एक्टिंग करेंगी. शहनाज सिद्धार्थ के चलने के स्टाइल से लेकर उनके उठने-बैठने और उनके एटिट्यूड की शानदार तरीके से मिमिक्री करेंगी. शहनाज को सिद्धार्थ की एक्टिंग करते देखकर सभी घरवाले हंस-हंसकर लोट पोट हो जाएंगे.

Advertisement

शहनाज की एक्टिंग देखकर सलमान खान सिद्धार्थ और शहनाज से कहेंगे कि आप दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता है. आप दोनों 'दो जिस्म एक जान हो'. इसके बाद सलमान खान शहनाज और सिद्धार्थ से एक दूसरे की एक्टिंग करने के लिए कहेंगे.

शहनाज को सिद्धार्थ की एक्टिंग करते हुए तो फैन्स ने देख लिया है. अब फैन्स ये देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सिद्धार्थ किस तरह शहनाज गिल की नकल करेंगे. वहीं शो की बात करें तो इस हफ्ते बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है. ये देखना दिलचस्प होगा कि सीजन 13 की ट्रॉफी इस बार कौन अपने नाम करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement