बिग बॉस के घर में एपिक मोमेंट, देवोलीना ने धुलाए 'दुश्मन' सिद्धार्थ के हाथ

बिग बॉस के ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में कैप्शन में लिखा- घर के दो विरोधी सदस्य देवोलीना भट्टाचार्जी और सिद्धार्थ शुक्ला में होने लगी है आंख मिचोली.

Advertisement
सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच शुरू-शुरू में तो सब ठीक था. लेकिन बाद में दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए. शो में देवोलीना और रश्मि देसाई की अच्छी बॉन्डिंग दिकने लगी. बीते कुछ दिनों से शो में देवोलीना और सिद्धार्थ एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आते हैं. दोनों तंज कसते हुए ही एक-दूसरे से बाद करते हैं. अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement

बिग बॉस के ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में कैप्शन में लिखा- घर के दो विरोधी सदस्य देवोलीना भट्टाचार्जी और सिद्धार्थ शुक्ला में होने लगी है आंख मिचोली.

देवोलीना ने धुलाए सिद्धार्थ के हाथ

वीडियो में और देवोलीना एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते दिख रहे हैं. देवोलीना सिद्धार्थ का हाथ धुलाने के लिए लेकर जाती हैं. हाथ धोते समय सिद्धार्थ कहते हैं सभी घरवाले आकर देखें यहां पर एपिक मोमेंट हो रहा है. देवोलीना सिद्धार्थ से कहती हैं आप मुझे देखते रहिए अच्छा लगता है. सभी लोग सिद्धार्थ और देवोलीना के मजे लेते दिखते हैं. शेफाली जरीवाला कहती हैं यहां पर किसी की लव स्टोरी शुरू हो रही है.

इसके बाद वीडियो में सिद्धार्थ बर्तन धोते भी दिख रहे हैं. तभी पारस देवोलीना से कहते हैं तुम्हारा प्यार देखो सिद्धार्थ को बदल दिया. इसके बाद देवोलीना सिद्धार्थ से कहती हैं कि इतना स्पेशल फील तो आजतक मुझे किसी ने नहीं कराया.बाद में देवोलीना शहनाज से कहती हैं मैं प्यार में हूं. ये बात किसी को समझ में नहीं आ रही. सिद्धार्थ मेरे टाइप का है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »