'बिग बॉस' के स्वामी ओम ने दिल्ली स्टेशन पर बदले कपड़े, वीडियो वायरल

'बिग बॉस 10' से आउट होने वाले विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम एक बार फिर चर्चा में हैं. इस वायरल हुए वीडियो में वह सभी के सामने कपड़े बदल रहे हैं...

Advertisement
स्वामी ओम स्वामी ओम

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

स्वामी ओम हाल ही में खत्म हुए 'बिग बॉस 10' विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं. बानी पर पेशाब फेंकने के बाद स्वामी ओम को घर से बेदखल कर दिया गया था. हालांकि घर से बाहर आने के बाद से ही स्वामी ओम, शो के मेकर्स और सलमान खान पर तरह-तरह के कमेंट्स करते रहते हैं.

बहरहाल अब 'बिग बॉस 10' में दिखे स्वामी ओम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह सभी के सामने स्टेशन पर कपड़े बदलते दिख रहे हैं. यूट्यूब पर इस वीडियो को 26 जनवरी को पोस्ट किया गया था. उसके बाद से इसे 8.7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

Advertisement



देखें वीडियो -



वहीं के घर से बाहर आने के बाद एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में स्वामी ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने सलमान खान को थप्पड़ मारा है. स्वामी ओम ने कहा, 'सलमान ने मुझे कहा कि मैं थप्पड़ मारूंगा, दाऊद और हफीज मेरे दोस्त हैं तो मैंने सलमान को थप्पड़ मारा.'


जब उनसे पूछा गया कि इसका फुटेज कहां है. इस पर बाबा ने कहा, 'टीवी में ये सब नहीं दिखाया जाता. स्मोकिंग रूम में कैमरा नहीं होता. मैंने सलमान को जोर से थप्पड़ मारा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement