संजय दत्त की फिल्म भूमि रिलीज हो चुकी है. तीन साल बाद संजय स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं. वे आखिरी बार फिल्म पीके में नजर आए थे. 58 साल के हो चुके संजय ने खुद को ऑफर्स होने वाले किरदारों पर बात की है. उन्होंने कहा कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं है कि वे वरुण धवन की तरह इलियाना डिक्रूज के साथ डांस कर सकें. अब वे कॉलेज स्टूडेंट का रोल प्ले नहीं कर सकते. यह बेहद फनी हो जाएगा. हर आदमी अपने जीवन में आगे बढ़ता है. मुझे सही रोल और सही तरह की फिल्में करना है.
संजय ने अपने समय की एक्ट्रेस के साथ रोमांस पर कहा, मैं मिशन कश्मीर में रितिक रोशन के पिता का रोल निभा चुका हूं. इसलिए मैं पूरी तरह उस स्क्रिप्ट पर निर्भर हूं, जो मुझे ऑफर की जाती है. मैंने भूमि में ये किरदार इसलिए चुना क्योंकि इसे जिस तरह लिखा गया था, मैं उससे काफी प्रभावित था. अभी भी मैं फिल्मों को उसकी स्क्रिप्ट के आधार पर चुनता हूं. भूमि में ये दोनों बातें थीं.
अब घर बैठकर आराम से खाना चाहता हूं
जब संजय से उनके फेवरेट को-स्टार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, अमृता सिंह और गोविंदा मेरे बेस्ट को-स्टार रहे हैं. इनके साथ काम करना बेहद दिलचस्प रहा. मेरा इनसे कभी कोई कॉम्पीटिशन नहीं रहा. आगे संजय ने कहा, पूरी इंडस्ट्री मेरे साथ खड़ी रही है. मेरे लिए कमबैक करना मुश्किल था. मैंने जीवन में काफी संघर्ष किया है, इसलिए अब घर बैठकर आराम से खाना चाहता हूं. मैंने रिहाई के बाद अपनी पहली फिल्म एक साल बाद शुरू की. मैं अच्छी स्क्रिप्ट चाहता था. इसमें कितना वक्त लगेगा, ये कोई मायने नहीं रखता.
महेन्द्र गुप्ता