विकास दुबे की मौत पर शुरू हुई ब्राह्मणवाद की बहस, रवि किशन बोले- फेक है विपक्ष का प्रोपेगंडा

भोजपुरी सुपरस्टार और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने अपराधी विकास दुबे और इन दिनों ब्राह्मणवाद पर चल रहे विवाद पर आज तक से खास बातचीत में कई बड़े खुलासे किए. इस दौरान उन्होंने बताया कि विपक्षी दल क्यों बौखलाए हुए हैं.

Advertisement
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन (फाइल फोटो) भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन (फाइल फोटो)

अनुराग गुप्ता

  • मुंबई,
  • 20 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

भोजपुरी सुपरस्टार और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने अपराधी विकास दुबे और इन दिनों ब्राह्मणवाद पर चल रहे विवाद पर आज तक से खास बातचीत में कई बड़े खुलासे किए हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि विपक्षी दल क्यों बौखलाए हुए हैं.

विकास दुबे पर बोले रवि किशन

ये जो विकास दुबे था, पहली बात तो अपराधी की कोई जाति-धर्म तो होता नहीं है, उसने जब पहली गोली चलाई थी तब एक ब्राम्हण को मारा था जिनका नाम संतोष शुक्ल था. उसने ज्यादातर ब्राम्हणों को ही निशाना बनाया. वो मारता गया, कत्ल करता गया, गलत काम करता गया और पैसा-रुतबा दबंगई के साथ बनाता गया. उस अपराधी ने भी तो किसी ब्राह्मण को नहीं बक्शा तब कहां थे ये ब्राह्मणवाद पर चीखने वाले.

Advertisement

ब्राह्मणवाद पर बोले भोजपुरी स्टार

ब्राह्मण अपने कर्मों से पहचाना जाता है सरनेम से नहीं. विकास दुबे ने कभी भी अपने जीवन में ब्राह्मण धर्म नहीं निभाया और आज जो भी विपक्षी पार्टी ये कह रही है कि ये गलत है उन्हें अपने जमीर में झांकना चाहिए.

सोशल मीडिया पर फेक प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है

आप देखिए पूरे सोशल मीडिया पर फेक मुहीम ब्राम्हणत्व को लेकर चलाई जा रही है कोई शुक्ल लिख रहा है, तो कोई शर्मा चिल्ला रहा है तो कोई नकली दुबे, चौबे, मिश्रा, तिवारी बन कर रो रहा है. ये सब इनका सोचा-समझा नाटक है, ये सारे अकाउंट फेक हैं.

आप सोचिए जिस योगी महाराज पर आप आरोप लगा रहे हो वो तो एक संयासी हैं जो सारे धर्म और जाति को त्याग कर संयासी बना है. एक संयासी ही अपने धर्म को छोड़कर उसका श्राद्ध कर देता है. जो संयासी अपने माता-पिता का नाम छोड़ दे जिसके लिए कोई जाति-धर्म का बंधन न रह गया हो, जो सिर्फ एक धर्म के लिए जीता है वो है राष्ट्र हित. अब आप सब छोड़िए ब्राह्मणवाद पर चिल्लाने वालों से मैं ये कहता हूं गोरखपुर का सांसद है रवि किशन शुक्ला यहां भी ले आओ ब्राह्मणवाद कैसे कोई सोच सकता है कि योगी या सरकार ब्राह्मण विरोधी है मेरी समझ से बाहर है.

Advertisement

मैं पहली बात तो ये कहना चाहूंगा कि ये जो विपक्षी दल है इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. जैसा कि सब देख रहे हैं कि मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जो काम किया है वो सब देख कर सारे विपक्षी दल बौराए बैठे हैं. पागल हो रहे हैं. इसलिए कुछ नहीं मिला तो अब गुंडे-बदमाशों की, जो एक आरोपी है, उसी की जाति-धर्म के पीछे जान दिए दे रहे हैं. भाई ये बताओ ऐसे आरोपियों का कोई जाति-धर्म होता है क्या? ये तो समाज की गंदगी है जिसे हर हाल में साफ होना चाहिए.

मोदी सरकार कर रही है अद्भुत काम

रवि किशन ने इस महामारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस समय अद्भुत काम कर रही है. कोरोना( Covid -19) में जिस तरह मोदी सरकार काम कर रही है आप देखिए 135 करोड़ की आबादी में अस्सी करोड़ लोगों के घर अनाज और एक हजार रुपया प्रति आदमी दिया है. इस काम में हमारा भी योगदान रहा है हमने भी गोरखपुर से सभी बड़े-छोटे, सांसद, पार्षद सबने मिल कर जमीनी स्तर से जुड़ कर हर एक काम को स्वयं अपनी निगरानी में करवाया है. हमारा यही काम करने का जुनून और समर्पण देख कर विपक्षी हैरान हैं.

Advertisement

देश की जनता ने विश्वास जताया

रवि किशन ने आगे कहा कि चाहे देश में मोदी की सरकार हो या उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार हो इस लॉकडाउन में सारे देश ने संयम रखा. देश की सरकार और मोदी जी पर अपना भरोसा जताया. आज पांचवा महीना चल रहा है ये सिर्फ अच्छे नेतृत्व और अच्छी सरकार पर भरोसा ही तो है. सारे देश का प्रेम हमारे प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के साथ है और यहां उत्तर प्रदेश में योगीजी महाराज का नेतृत्व देख लीजिए देश की जनता पूरे संयम के साथ सरकार के साथ है.

योगी सरकार पर निशाना साधने वाले विपक्ष को ज्ञान नहीं सारे अज्ञानी हैं

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि पहली बात तो मैं ये कहूंगा कि ये जो योगी पर निशाना साध रहे हैं, बड़ा धर्म और अधर्म का ज्ञान बांट रहे हैं. इनमें से किसी को भी सनातन धर्म का ज्ञान है, उसकी गरिमा की पहचान है? इन विपक्षी दलों को नहीं मालूम की ब्राम्हणत्व क्या है, सनातन धर्म क्या है और हिंदुत्व क्या है.

इन्होंने सनातन धर्म को समझा ही नहीं

रवि किशन ने विपक्ष पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि अब जब सारा देश फिर से उसी चक्र को समझ रहा है, वापस अपनी संस्कृति को पहचान रहा है. दोबारा सारा भारत सनातन धर्म में लीन हो रहा है. राष्ट्रहित की बात कर रहा है. तब ये सारे विपक्षी ओछी राजनीति करने लग जाते हैं, माहौल को खराब करने के कोशिश करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »