बॉक्स ऑफिस: भाई-बहन की टक्कर, एक ही दिन रिलीज होगी हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म

निर्माता एक जून को बॉक्स ऑफ‍िस के लिहाज से बेहतर मान रहे हैं.

Advertisement
सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर की फिल्मों के पोस्टर सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर की फिल्मों के पोस्टर

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2018,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की रिलीज डेट बदल दी गई है. यह फिल्म अब 25 मई की जगह एक जून को रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं का मानना ​​है कि डिस्ट्रिब्यूशन के लिहाज से एक जून बेहतर तारीख है. उधर सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' भी एक जून को ही रिलीज होने जा रही है. इस तरह अब सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर (भाई-बहन) की पहली बार परदे पर टक्कर होने जा रही है.

Advertisement

निर्माताओं का मानना है कि 1 तारीख को दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच सकते हैं. फिल्म में अच्छे एक्शन दृश्यों का दावा किया गया है. इसे ऐसी लोकेशन्स पर शूट किया गया है, जो मुंबई के आसपास अभी तक नहीं देखी गई हैं. पिछले साल फिल्म "ट्रैप्ड" के साथ दर्शकों और आलोचकों से वाहवाही लूटने के बाद निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी इस साल एक और मनोरंजक कहानी के साथ वापसी कर रहे हैं.

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गाने "च्वनप्राश" ने फिल्म के बारे में दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. गाने में अर्जुन कपूर के 'आइटम बॉय' अवतार को दर्शक पसंद कर रहे हैं. एक्शन-पैक ट्रेलर में उन तीन दोस्तों के जीवन को दर्शया गया है, जो धार्मिकता के मार्ग पर निकले हैं. हर्षवर्धन कपूर की यह दूसरी फिल्म है. इसमें वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते हैं और यह पूरा ड्रामा उन्हें आम आदमी से सुपरहीरो बना देता है. हर्ष पहली बार फिल्म मिर्जया में नजर आए थे. राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement