बाहुबली-2 के एक साल पूरे, लकी टाइम पर रिलीज हुई एवेंजर्स

ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली-2 को 28 अप्रैल, 2018 को एक साल पूरा हो गया. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 2017 में इसी दिन रिलीज हुई थी. अब एक साल बाद एक और बड़ी फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम है एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर.

Advertisement
बाहुबली 2, एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर बाहुबली 2, एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली-2 को 28 अप्रैल, 2018 को एक साल पूरा हो गया. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 2017 में इसी दिन रिलीज हुई थी. अब एक साल बाद एक और बड़ी फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम है एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर.

अब बाहुबली2 की रिलीज को लेकर धर्मा प्रोडक्शन ने एक ट्वीट किया है. बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन ने बाहुबली के हिन्दी रीमेक के राइट्स खरीदे हैं. प्रोडक्शन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, नेशनल अवॉर्ड विनिंग और एक माइलस्टोन बाहुबली 2 के एक साल पूरे होने पर हम इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं.'

Advertisement

बता दें कि ठीक एक साल बाद 27 अप्रैल को हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म  एवेंजर्स: इन्फीनिटी वॉर रिलीज हुई है, जो इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. इस फिल्म ने पहले दिन 31.3 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इसकी कुल कमाई 40.13 करोड़ है. फिल्म ने बागी 2 और पद्मावत सहित सभी फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

गुरुवार को हुए नाइट प्रिव्यू शोज से भी एवेंजर्स ने जमकर कमाई की. ये प्रिव्यू शो से चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने 3.9 करोड़ डॉलर यानी करीब 260 करोड़ रुपए कमाए.

 इससे पहले आई मार्वल्स की फिल्म एवेंजर्स: एज ऑफ अल्टरॉन ने 2.76 करोड़ डॉलर प्रिव्यू शो से कमाए थे. 'एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर' ने रिलीज से पहले बड़ी कमाई की है. इसके 20 लाख टिकट रिलीज से पहले ही बिक गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »