अमिताभ नहीं दिलीप कुमार के लिए थी फिल्म 'बागबान'...

2003 की अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'बागबान' की पटकथा लेखिका ने कहा कि फिल्म अमिताभ के लिए नहीं लिखी गई थी.

Advertisement
फिल्म बागबान में अमिताभ और हेमा फिल्म बागबान में अमिताभ और हेमा

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

2003 में आई फिल्म 'बागबान' में अमिताभ और हेमा की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था. वहीं फिल्म की पटकथा भी काफी दिलचस्प थी. लेकिन 20 साल पुरानी इस फिल्म की लेखिका डॉ अचला नागर का कहना है कि ये फिल्म दिलीप कुमार के लिए लिखी गई थी जिसे बाद में अमिताभ ने निभाया था और फिल्म हिट हुई थी.

Advertisement


दिलीप कुमार ने काम करने से मना कर दिया था क्योंकि अपनी उम्र की कोई अभिनेत्री नहीं मिल पाई थी. उस समय न तो नरगिस रहीं और न ही मीनाकुमारी. राखी भी काम नहीं करतीं तो ऐसे में और किसी के साथ जोड़ी ना बना पाते दिलीप कुमार इसलिए फिल्म छोड़ दी थी.


'बागबान' की कथा-पटकथा एवं संवाद डॉ. अचला नागर ने ही लिखे थे. इस फिल्म में युवा पीढ़ी की बुजुर्गों की उपेक्षा किए जाने की समस्या को उकेरा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement