सुशांत के लिए बाबा रामदेव का यज्ञ, कहा- एक्टर के बारे में सुन रूह कांप गई

बाबा रामदेव ने ट्वीट किया- मैंने श्री सुशान्तजी के परिजनों से बात की, उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी, हम सब पतंजलि में उस दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत और स्वामी रामदेव सुशांत सिंह राजपूत और स्वामी रामदेव

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है. इस घटना को दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन इसके बावजूद तमाम तरह की थ्योरीज इस मामले में सामने आ रही हैं और इस केस में राजनीतिक घमासान भी देखने को मिला है. अब बाबा रामदेव ने इस मामले में ट्वीट किया है और सुशांत और उनके परिवार के लिए न्याय मिलने की उम्मीद जताई है

Advertisement

ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रामदेव समेत कुछ लोगों को यज्ञ करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के कैप्शन में बाबा रामदेव ने लिखा- मैंने श्री सुशान्तजी के परिजनों से बात की, उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी, हम सब पतंजलि में उस दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं, सुशान्त राजपूत और उनके परिजनों को न्याय मिले.

अब भी बरकरार है सुशांत की मौत को लेकर रहस्य

गौरतलब है कि ने 14 जून को बांद्रा के अपने फ्लैट में आत्महत्या की थी. मुंबई पुलिस ने सुशांत की मौत को सुसाइड बताकर मामले को खत्म करने की कोशिश की थी वही कंगना रनौत ने सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म और माफिया बॉलीवुड को बताया था. हालांकि सुशांत की मौत के 40 दिनों बाद उनके पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज कराई थी और उन्हें इस मामले का मुख्य आरोपी बताया था.

Advertisement

इसके बाद से ही मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच तनातनी देखने को मिली. इसके अलावा बीजेपी और शिवसेना के नेताओं के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वही का परिवार और उनके फैंस लगातार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »