7 अप्रैल को फिर रिलीज होगी बाहुबली, देखने वालों को मिलेगा बाहुबली-2 का टिकट

बाहुबली का दूसरा पार्ट देखने से पहले दर्शकों के पास बाहुबली देखने का एक सुनहरा मौका है. फिल्म के मेकर्स ने बाहुबली के पहले पार्ट को एक बार फिर रिलीज करने का निर्णय लिया है.

Advertisement
बाहुबली का पोस्टर बाहुबली का पोस्टर

शिवांगी ठाकुर

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:49 PM IST

'बाहुबली' का दूसरा पार्ट 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. लेकिन उससे पहले फिल्म के मेकर्स और धर्मा प्रोडक्शन ने यह निर्णय लिया है कि 'बाहुबली' के पहले पार्ट 'बाहुबली: द बिगनिंग' को सिनेमाघर में एक बार फिर रिलीज किया जाएगा.


यह फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर पर लिखा है कि इस फिल्म का टिकट खरीदने वालों को 'बाहुबली 2' के वीकेंड का टिकट दिया जाएगा. जिन्होंने 'बाहुबली' अभी तक नहीं देखी है, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है. फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को सिनेमाहॉल तक खींचने का एक अच्छा तरीका निकाला है.

Advertisement

बता दें कि 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन के थिएरेटिकल राइट्स करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के पास हैं. 'बाहुबली: द बिगनिंग', 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी. फिल्म को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में प्रभास, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया अहम किरदार में थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »