6 हजार रिश्तों को न कहने के बाद अब तय हुई 'बाहुबली' प्रभास की शादी

6 हजार रिश्तों को न कह चुके बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की शादी तय होने की खबरें आ रही हैं. जानें, क्या है सच...

Advertisement
बाहुबली एक्टर प्रभास बाहुबली एक्टर प्रभास

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इस फिल्म के बाद से इसके लीड एक्टर प्रभास का नाम भी काफी फेमस हो गया है. पिछले दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म के प्रभास ने 6000 शादी के प्रपोजल्स को मना कर दिया था. अब चर्चा है कि प्रभास की शादी तय हो गई है.

Advertisement

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जल्द ही शादी भी कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास के लिए रासी सीमेंट के चेयरमैन भूपति राजा की पोती का रिश्ता आया है. खबरों के मुताबिक दोनों परिवार इस शादी के रजामंद हैं और इसके लिए प्रभास ने हां कह दी है. हालांकि इस बारे में प्रभास के परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

बाहुबली फिल्म की वजह से प्रभास ने अभी तक शादी नहीं की है. वह अब तक 6000 शादी के रिश्ते ठुकरा चुके हैं. प्रभास और बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की ये साथ में तीसरी फिल्म थी. 2005 में दोनों ने साथ 'छत्रपति‍' बनाई थी. हालांकि इसमें इनको बाहुबली जैसी शानदार सक्सेस नहीं मिली.

'बाहुबली' सीरीज में लगभग पांच सालों तक बिजी रहने के बाद एक्टर प्रभास ने अब ब्रेक लिया है. 37 साल के प्रभास आजकल यूएस में अपने दोस्तों के साथ हॉलीडे पर हैं. प्रभास लंबी छुट्टी पर गए हैं और शायद जून के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगे. यूएस में होने के कारण उन्होंने ब्रि‍टि‍श फिल्म इंस्टीट्यूट में हुए 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के यूके प्रीमियर को भी मिस कर दिया.

Advertisement


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »