'मन मर्जियां' में एक पंजाबी का किरदार निभाएंगे आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी आने वाली फिल्म 'मन मर्जियां' के बारे में कई बाते बताई हैं. आयुष्मान ने कहा कि इस फिल्म में वह पंजाबी का किरदार निभाएंगे.

Advertisement
आयुष्मान खुराना आयुष्मान खुराना

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 04 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'विकी डोनर' और 'दम लगाके हईशा' के एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म 'मन मर्जियां' की शूटिंग कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में कुछ खुलासे किए हैं.

आयुष्मान खुराना ने बताया कि मैं में पंजाबी का किरदार निभा रहा हूं जो टिपिकल पंजाब के गांव में रहता है. यह एक लव ट्रैंगल पर आधारित फिल्म है जिसमें मेरे साथ भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल भी हैं.

Advertisement

में भी मैंने एक पंजाबी लड़के की भूमिका अदा की थी लेकिन इस बार यह काफी अलग है. इस फिल्म में पंजाब के उस रूप को दिखाया गया है जिसे शायद ही अभी तक आपने किसी फिल्म में देखा हो.

साथ ही आयुष्मान ने के बारे में भी बताते हुए कहा कि यह एक लव स्टोरी है जिसमें परिणीति चोपड़ा एक सिंगर का किरदार निभा रही हैं. परिणीति बहुत ही उम्दा गाती हैं और मेरे हिसाब से हैं.

वैसे अभी आयुष्मान और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'मन मर्जियां' की शूटिंग को अगस्त या सितम्बर तक के लिए रोक दिया गया है. खबरें हैं कि इसके पहले आयुष्मान फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' की शूटिंग करने जा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »