एवेंजर्स: एंडगेम ने रचा इतिहास, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का भी तोड़ा रिकॉर्ड

मार्वल की एवेंजर्स: एंडगेम ने भारत में पहले दिन कमाई के सभी रिकॉ़र्ड तोड़ दिए हैं. एवेंजर्स: एंडगेम  ने इतिहास रच दिया है.

Advertisement
एवेंजर्स: एंडगेम पोस्टर एवेंजर्स: एंडगेम पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

मार्वल की एवेंजर्स: एंडगेम ने भारत में पहले दिन कमाई के सभी रिकॉ़र्ड तोड़ दिए हैं. एवेंजर्स: एंडगेम  ने इतिहास रच दिया है. एवेंजर्स: एंडगेम फर्स्ट डे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. एवेंजर्स: एंडगेम ने इंडिया में पहले दिन 53.10 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 63.21 करोड़ है.  एक हॉलीवुड फिल्म के लिए ये बेहद ही शानदार आंकड़ा है.  

Advertisement

बता दें कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड आमिर खान की  'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के नाम था. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

भारत में लोगों पर एवेंजर्स: एंडगेम का फीवर चढ़ा हुआ है. बता दें कि एवेंजर्स : एंडगेम ने मंगलवार को एडवांस टिकट सेल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म को लेकर बहुत डिमांड है. खासतौर पर दिल्ली और एनसीआर में जबरदस्त माहौल बना हुआ है. दर्शकों के उत्साह को भांपते हुए मेकर्स ने एवेंजर्स एंडगेम को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया है. देश के कई शो थियेटर में 24x7 शो इंट्रोड्यूस किए गए हैं.

एवेंजर्स: एंडगेम को एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. ये फिल्म 'कैप्टन मार्वल' के बाद रिलीज हो रही है. कैप्टन मार्वल पिछले महीने रिलीज हुई थी. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफ्फालो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन और ब्री लार्सन आदि शामिल हैं.

Advertisement

बता दें कि इंडिया में एवेंजर्स: एंडगेम के साथ बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है. भारत में एवेंजर्स एंडगेम को बॉक्स ऑफिस पर साफ़ मैदान मिला है. फिल्म को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं. क्रिटिक्स ने मूवी को 5 स्टार दिए हैं. फैंस को भी फिल्म बहुत पसंद आ रही हैं. लोगों ने एपिक, मास्टरपीस, इमोशन से भरपूर बताया है. लोग फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »