फिल्मों में फ्लॉप, फिर डायरेक्शन में रखा कदम, ऐसा है अतुल अग्न‍िहोत्री का सफर

फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री ने 1993 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सर में भी काम किया था. एक लीड एक्टर के तौर पर वे कभी नहीं फिल्माए गए.

Advertisement
अतुल अग्निहोत्री अतुल अग्निहोत्री

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2019,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्टर के तौर पर आए थे. वे एक्टर के बाद प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी बने. उन्होंने तीनों स्ट्रीम में सफल पारियां खेलीं. अतुल अग्निहोत्री का जन्म 8 जुलाई 1968 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने 'पसंद अपनी अपनी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी.  अतुल अग्निहोत्री ने साल 1993 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सर में भी काम किया था.

Advertisement

अतुल ने सलमान खान को लेकर दो फिल्में बनाई थीं. फिल्म का नाम था दिल ने जिसे अपना कहा. इसके अलावा उन्होंने हैलो फिल्म बनाई. मगर दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं. एक प्रोड्यूसर के तौर पर उनके काम की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में हैलो फिल्म का निर्माण किया. इसके बाद उन्होंने साल 2011 में फिल्म बॉडीगॉर्ड और 2014 में मूवी ओ तेरी को प्रोड्यूस किया. साल 2019 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत का प्रोडेक्शन किया है. फिल्म बॉक्स फर सफल साबित हो रही है.

नाना पाटेकर के साथ अतुल अग्निहोत्री की जोड़ी खूब जमीं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. इसमें यशवंत और क्रांतिवीर जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने सर, आसूं भरे अंगारे, बंबई का बाबू, चाची 420, जानी दुश्मन और कोहराम जैसी फिल्मों में काम किया. बता दें कि एक्टिंग के लिहाज से देखा जाए तो कोहराम अतुल के करियर की अंतिम फिल्म साबित हुई. फिल्म में अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर लीड रोल में थे.

Advertisement

90 के दशक में वे केवल एक सपोर्टिंग एक्टर के रूप में जाने गए. फिल्म में उन्हें सह कलाकार की भूमिकाएं ही मिलीं. एक लीड एक्टर के तौर पर वे कभी नहीं फिल्माए गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »