नामुमकिन को मुमकिन बनाना है? आसिम रियाज ने बताए जिंदगी के दो मंत्र

आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं. फोटो में आसिम काफी हैंडसम लग रहे हैं. उनका ड्रेसिंग सेंस सभी को इंप्रेस कर रहा है. उन फोटोज के साथ आसिम ने फैन्स को एक खास संदेश भी दिया है. आसिम रियाज का ये मैसेज सभी का दिल जीत रहा है. जो फैन्स हमेशा आसिम की तस्वीरों की तारीफ करते थे, वो उनके इस कैप्शन पर भी फिदा हो रहे हैं.

Advertisement
आसिम रियाज आसिम रियाज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

बिग बॉस में  लाजवाब गेम दिखाने के बाद से आसिम रियाज के करियर ने नई ऊंचाइयों को छुआ है. उन्होंने शो के बाद कई सारी म्यूजिक वीडियोज में बेहतरीन काम कर सभी का दिल जीता है. उनकी सक्सेस को देख ऐसा लगता है कि उनके लिए सब कुछ मुमकिन है. अब आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं और साथ में एक ऐसा संदेश दिया है जो सभी को पसंद आ रहा है.

Advertisement

आसिम ने दिया फैंस को जिंदगी का मंत्र


आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं. फोटो में आसिम काफी हैंडसम लग रहे हैं. उनका ड्रेसिंग सेंस सभी को इंप्रेस कर रहा है. उन फोटोज के साथ आसिम ने फैन्स को एक खास संदेश भी दिया है. आसिम लिखते हैं- उम्मीद सबसे खूबसूरत चीज है. कोशिश सभी को पसंद आती है. और जब उम्मीद और कोशिश साथ मिल जाती है तो हर नामुमकिन काम मुमकिन हो जाता है.

आसिम का गाना कर रहा ट्रेंड

आसिम रियाज का ये मैसेज सभी का दिल जीत रहा है. जो फैन्स हमेशा आसिम की तस्वीरों की तारीफ करते थे, वो उनके इस कैप्शन पर भी फिदा हो रहे हैं. वैसे आसिम बीते कुछ दिनों से खासा खुश हैं. उनकी नई म्यूजिक वीडियो तेरी गली इस समय ट्रेंड कर रही है. गाने में बार्बी संग उनकी केमिस्ट्री सभी को पसंद आ रही है. अब आसिम का ये गाना सिडनाज की भुला दूंगा का रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

Advertisement

वैसे आसिम की लव लाइफ भी सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में एक पोस्ट के जरिए हिमांशी खुराना ने बोला था कि वो खुद को आसिम की गर्लफ्रेंड कहलाना पसंद नहीं करती हैं. उन्होंने पोस्ट में समान अधिकारों की बात कही थी. हिमांशी का वो पोस्ट वायरल रहा था और कई तरह की अटकले देखने को मिली थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »